Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कटहरबाड़ी गांव में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां किरण देवी नामक महिला ने अपने प्रेमी विकेश कुमार के साथ मिलकर अपने पति Dhruv Patel की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति सो रहा था, तभी दोनों ने तलवार से गला काटकर उसकी जान ले ली।
21 मई को घर लौटा था ध्रुव पटेल
35 वर्षीय Dhruv Patel कुछ दिन पहले ही पंजाब से कमाकर घर लौटा था। परिवार को यह नहीं पता था कि उसकी पत्नी का अपने ही चचेरे देवर Vikesh Kumar से अवैध संबंध है। पति की वापसी के बाद किरण और विकेश को डर था कि उनका रिश्ता उजागर हो सकता है, इसी डर ने उन्हें एक खौफनाक साजिश की ओर धकेल दिया।
सोते समय किया हमला, मौके पर ही हो गई मौत
पुलिस जांच में पता चला कि घटना की रात किरण देवी प्रेमी के साथ सोने जा रही थी। पति Dhruv Patel ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों को गुस्सा आ गया। सोते समय दोनों ने मिलकर तलवार से उस पर जानलेवा हमला किया और उसका गला काट दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि घरवालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
छह घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही बरौली थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ Rajesh Kumar मौके पर पहुंचे। तलवार को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया, जिसे पूर्वी चंपारण के अरेराज से खरीदा गया था। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज छह घंटे में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी और Kiran Devi व Vikesh Kumar को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।