BBN24BBN24BBN24
  • होम
  • बिहार
    बिहारShow More
    Fake Police Station Job Scam Purnea Bihar
    बिहार के पूर्णिया में खुला फर्जी थाना रैकेट: पुलिस वर्दी पहन 300 लोगों से की गई नौकरी के नाम पर ठगी
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Cyber Fraud Pregnant Job Scam Nawada Bihar
    बिहार में शर्मनाक साइबर ठगी: “Pregnant Job” के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Firing In Patna Sub Inspector Shot Son Critical
    पटना में ज़मीन विवाद पर खूनी संघर्ष: सब इंस्पेक्टर समेत तीन को गोली, दारोगा का बेटा भी गंभीर
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Bihar Railway Stations Atvm Ticketing Upgrade
    बिहार के 702 रेलवे स्टेशनों पर खत्म होगी टिकट की लाइन, ATVM मशीनों से मिलेगी फटाफट सेवा
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Tejashwi Yadav Pays Tribute To Martyr Sunil Singh Yadav In Buxar
    Tejashwi Yadav ने शहीद Sunil Singh Yadav को दी अंतिम श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर जताया सम्मान
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
  • क्राइम
    क्राइमShow More
    Fake Police Station Job Scam Purnea Bihar
    बिहार के पूर्णिया में खुला फर्जी थाना रैकेट: पुलिस वर्दी पहन 300 लोगों से की गई नौकरी के नाम पर ठगी
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Cyber Fraud Pregnant Job Scam Nawada Bihar
    बिहार में शर्मनाक साइबर ठगी: “Pregnant Job” के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Firing In Patna Sub Inspector Shot Son Critical
    पटना में ज़मीन विवाद पर खूनी संघर्ष: सब इंस्पेक्टर समेत तीन को गोली, दारोगा का बेटा भी गंभीर
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Gaya Girl Murder In Delhi Mayuri Killed Husband Arrested
    दिल्ली में Gaya की बेटी Mayuri की रहस्यमयी मौत: शादी के दो महीने बाद दहेज हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Bihar Ai Crime Shaheed Wife Video Arrest
    AI से बना शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार — बिहार से बड़ी खबर
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
  • राजनीति
    राजनीतिShow More
    Chirag Paswan Announces Contest On All 243 Bihar Assembly Seats
    चिराग पासवान का चुनावी धमाका: बोले- बिहार की 243 सीटों पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जनता का फैसला रहेगा अंतिम
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Manish Kashyap Resigns From Bjp Before Election
    Bihar Politics: मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, LIVE में बोले– अब बिहारियों की लड़ाई लड़ूंगा
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Chirag Paswan Nava Sankalp Yatra Bihar Politics 2025
    Bihar Politics: आरा से चिराग पासवान की हुंकार, नव संकल्प यात्रा से भरे चुनावी रण में बिगुल
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Amit Shah Bihar Visit Postponed After Modi Visit
    Amit Shah का Bihar दौरा अचानक स्थगित, जानिए क्या है मोदी के बाद Shah की नई रणनीति
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Tej Pratap Yadav Emotional Political Tweet June2025
    Tej Pratap Yadav Emotional Tweet: ‘सत्य का मार्ग कठिन है, पर विजय सत्य की’ – लालू यादव के बेटे के पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
  • देश
    देशShow More
    Bareilly Sex Racket Rajendranagar Raid
    बरेली के पॉश एरिया में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: 115 ब्रांडेड कंडोम, सेक्स ड्रग्स और हाईप्रोफाइल ग्राहक
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Jharkhand Matric Result 2025 Seven Schools Zero Pass Rate
    मैट्रिक रिजल्ट में हड़कंप: झारखंड के 7 स्कूलों में 100% छात्र फेल, शिक्षा विभाग सख्त
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Mahua Moitra Panki Misra Romantic Dance Video Viral
    महुआ मोइत्रा और पनकी मिश्रा का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Man Sacrifices Himself On Bakrid Deoria
    बकरीद पर अल्लाह के नाम पर खुद को कर डाला कुर्बान, देवरिया में शख्स ने गला रेतकर दी जान
    Fevicon Bbn24
    Reporter Desk
    Bulldozer Action On Madrasicamp Rekha Gupta Statement
    मद्रासी कैंप पर चला बुलडोजर: सीएम Rekha Gupta बोलीं – कोर्ट का आदेश था, सरकार कुछ नहीं कर सकती
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
  • शिक्षा
    शिक्षाShow More
    Bihar Police Bharti 2025 Application Cancel Reason
    33,000 आवेदन रद्द: Bihar Police Bharti 2025 में बड़ी कार्रवाई
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Bihar Upper Caste Age Relaxation Demand
    Bihar Sarkari Naukri: सवर्ण गरीबों को भी मिले उम्र सीमा में छूट? नीतीश सरकार पर बना दबाव
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Jac 12th Arts Result 2025 How To Check
    JAC 12th Arts Result 2025: गुरुवार को दोपहर 2:15 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक ऑनलाइन और SMS से
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Bihar School Examination Board Bseb Bbn24
    बिहार बोर्ड ने जारी की इंटर 11वीं की पहली मेरिट लिस्ट, 10 जून तक पूरा करें नामांकन
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Bihar Government Job Vacancy
    Bihar Sarkari Naukri 2025: नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, शिक्षा विभाग में 2361 समेत 4799 पदों पर बहाली का ऐलान
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
  • स्पोर्ट्स
    स्पोर्ट्सShow More
    Rinku Singh Priya Saroj Engagement Ceremony Pics Goes Viral
    Team India के क्रिकेटर Rinku Singh की सगाई की तस्वीरें वायरल, Priya Saroj के साथ सगाई कर ली
    Manish
    Manish Kumar
    Kuldeep Yadav Engagement Vanshika Arora Lucknow
    भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav ने की बचपन की दोस्त Vanshika Arora से सगाई, इंग्लैंड दौरे से पहले रचाई नई इनिंग
    Manish
    Manish Kumar
    Virat Kohli Reaction On Bengaluru Stampede At Rcb Event
    RCB Event में Stampede से मचा हाहाकार: Bengaluru में 11 की मौत पर Virat Kohli ने कहा- “टूट गया हूं”
    Manish
    Manish Kumar
    Ipl 2025 Winner 2025 Rcb
    RCB ने रच दिया इतिहास! IPL 2025 Final में PBKS को हराकर पहली बार बनी चैंपियन
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Rcb Vs Pbks Dream11 Prediction Ipl 2025 Final Team Selection
    RCB vs PBKS Dream11 Prediction: विराट कोहली या श्रेयस अय्यर? फाइनल के लिए Dream11 टीम बनाने से पहले जान लें ये अहम बातें
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    Pawan Singh New Affair With Monika Mishra Bhojpuri Video
    पवन सिंह ने फिर किया प्यार का इज़हार? 24 साल की Monika Mishra पर आया दिल, हो गई चर्चा तेज़
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Chumma De De Song Sanjay Bedia Girgaonkar Bhojpuri Hit
    “Chumma De De” Song ने मचाया धमाल: Sanjay Bedia Girgaonkar की नई भोजपुरी प्रस्तुति से झूम उठे दर्शक
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Kushti First Look Anjana Singh Action Poster
    ‘Kushti’ First Look Out: Anjana Singh बनीं ‘Dhakad Girl’, दमदार पोस्टर में दिखा एक्शन अवतार
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Metro In Dino Trailer Four Love Stories Anurag Basu Sara Ali Khan
    Metro In Dino Trailer: 4 अनोखी लव स्टोरीज़ की झलक, रोमांस और इमोशन से भरपूर
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Manoj Tiwari Viral Video Sleeping On Temple Steps
    मंदिर की सीढ़ियों पर सोते दिखे Manoj Tiwari, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
  • बिज़नेस
    बिज़नेसShow More
    Bihar International Vegetable Export Dubai Vegfed
    बिहार से दुबई को सब्जियों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप रवाना, कृषि क्षेत्र को मिला नया पंख
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Goat Farming Sonpari Bakri Se Lakhpati Kaise Bane
    Goat Farming: सोनपरी बकरी से बनिए लखपति, कम खर्च में शुरू करें बिज़नेस और पाएं मोटा मुनाफा
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
    Reserve Bank Of India
    FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान, RBI ने दी ग्लोबल जोखिमों की चेतावनी
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Bsnl Profit After 2007 Financial Growth Report
    BSNL की धमाकेदार वापसी: घाटे से मुनाफे की राह पर लौटी सरकारी टेलीकॉम कंपनी
    Savitri Mehta
    Savitri Mehta
    Agey Loan Scheme Interest Free Loan For Shg Members
    Agey Loan Scheme: मोदी सरकार दे रही ₹6.5 लाख तक का बिना ब्याज लोन, गांवों में बदलेगी रोजगार की तस्वीर!
    Fevicon Bbn24
    Editorial Desk
  • टेक्नोलॉजी
    टेक्नोलॉजीShow More
    Vivo V40 5g Launch 80w Fast Charging 5500mah Battery
    Vivo V40 5G: धमाकेदार लॉन्च! 80W फास्ट चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ आया स्टाइलिश स्मार्टफोन
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Tatkal Ticket Booking Irctc New Aadhaar Verification System
    अब Tatkal Ticket Book करना होगा आसान, IRCTC लाएगा नया e-Aadhaar सिस्टम
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Vivo Y36 Smartphone Launch India Specs Price
    Vivo Y36 Smartphone हुआ भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Motorola Edge 50 Pro Launched With 144hz Display 125w Charging 50mp Camera
    125W फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Pro, कैमरा और लुक में बना लोगों का फेवरेट
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
    Samsung Galaxy A55 5g Dslr Camera Quality 12gb Ram 5000mah Battery
    DSLR जैसी Camera Quality के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A55 5G, 12GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल
    Rohit Mehta Journalist
    Rohit Mehta
Reading: Bihar Breaking News Live: (31/05/2025) आज दिन भर की बड़ी खबरें केवल BBN24 पर
Font ResizerAa
BBN24BBN24
Font ResizerAa
  • बिहार
  • भारत
  • क्राइम
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
Search
  • होम
  • बिहार
  • क्राइम
  • राजनीति
  • देश
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
Follow US
© BBN24. All Rights Reserved
BBN24 > लाइव समाचार > Bihar Breaking News Live: (31/05/2025) आज दिन भर की बड़ी खबरें केवल BBN24 पर

Bihar Breaking News Live: (31/05/2025) आज दिन भर की बड़ी खबरें केवल BBN24 पर

Fevicon Bbn24
Last updated: जून 1, 2025 12:04 पूर्वाह्न
By
Editorial Desk
Fevicon Bbn24
ByEditorial Desk
Follow:
Bihar Breaking News Live 31 05 2025
(Image Source: Social Media Sites)
SHARE

नमस्कार! आप पढ़ रहे हैं BBN24 की बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव कवरेज, जहां हम आपको आज दिन भर की हर छोटी-बड़ी खबर से अपडेट करेंगे। राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, मौसम, ट्रैफिक और आम जनता से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं यहां लाइव मिलेंगी। बने रहिए हमारे साथ इस पेज पर, और जानिए सबसे पहले क्या हो रहा है आपके बिहार में।

1 week agoमई 31, 2025 11:20 अपराह्न

Madhepura: शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल से लौट रहे एक शिक्षक रामटहल दास (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह शंकरपुर प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल सोनवर्षा में पदस्थापित थे। घटना के वक्त उनके साथ एक अन्य शिक्षक मौजूद थे, जो किसी तरह भागकर बच निकले। मृतक पहले उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा स्थित ठाकुरबाड़ी में रहते थे। पुलिस जांच में जुटी है, हत्यारे फरार हैं।

1 week agoमई 31, 2025 11:14 अपराह्न

पटना में खाना बनाते वक्त लगी करंट से महिला की दर्दनाक मौत

पटना (Patna) जिले के पालीगंज (Paliganj) अनुमंडल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खाना बनाते वक्त एक महिला को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय Juhi Devi के रूप में हुई है, जो Ramji Kumar की पत्नी थीं। हादसा पालीगंज थाना क्षेत्र के Kurkuri Tola गांव में हुआ।

पटना में खाना बनाते वक्त लगी करंट से महिला की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों की मां थी जूही देवी
1 week agoमई 31, 2025 11:09 अपराह्न

Patna Metro Trial: 15 जुलाई को दौड़ेगी पटना मेट्रो की पहली ट्रेन, नीतीश सरकार ने तय की उद्घाटन की तारीख!

मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक तैयार हो रहा प्रायोरिटी कॉरिडोर, मंत्री Jivesh Kumar ने किया निरीक्षण, DMRC की टीम दे रही तकनीकी सहायता

Patna Metro Trial: 15 जुलाई को दौड़ेगी पटना मेट्रो की पहली ट्रेन, नीतीश सरकार ने तय की उद्घाटन की तारीख!
1 week agoमई 31, 2025 10:04 अपराह्न

Bihar Crime: कर्नाटक रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश, बिहार से जुड़ा मामला, 7 गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, नवादा से बेंगलुरु तक पहुंची कहानी, पुलिस ने महिला समेत सात को दबोचा

Bihar Crime: कर्नाटक रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश, बिहार से जुड़ा मामला, 7 गिरफ्तार
1 week agoमई 31, 2025 9:59 अपराह्न

बिहार सरकार ने मछुआरा आयोग का किया गठन: चुनाव से पहले मछुआरा समाज को मिली बड़ी सौगात

राज्य के पांच जिलों से एक महिला सहित पांच सदस्य नियुक्त, मछुआरा समुदाय के हितों की करेगी रक्षा

बिहार सरकार ने मछुआरा आयोग का किया गठन: चुनाव से पहले मछुआरा समाज को मिली बड़ी सौगात
1 week agoमई 31, 2025 8:48 अपराह्न

सीतामढ़ी में राजस्व विभाग के 23 कर्मचारी निलंबित

सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने लापरवाही और गैरहाजिरी के आरोप में राजस्व विभाग के 23 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें से 21 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर थे, जबकि 2 पर व्यक्तिगत लापरवाही के आरोप लगे हैं। डीएम ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

1 week agoमई 31, 2025 8:46 अपराह्न

बिहार में दर्दनाक हादसा: बूढ़ी गंडक नदी में डूबे पांच बच्चे, तीन की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

बिहार के MOTIHARI जिले के Chakia Block के Rashmandal Village में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए पांच बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो को ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बिहार में दर्दनाक हादसा: बूढ़ी गंडक नदी में डूबे पांच बच्चे, तीन की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया
1 week agoमई 31, 2025 8:41 अपराह्न

पटना में थाने के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने समय रहते रोका

पाटलिपुत्र थाना परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर दी आग लगाने की धमकी

पटना में थाने के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने समय रहते रोका
1 week agoमई 31, 2025 7:39 अपराह्न

पटना के नए डीएम बने डॉक्टर त्यागराजन एसएम, 2011 बैच के तेजतर्रार IAS अधिकारी

हर बिहार कैडर वाले IAS अधिकारी का सपना होता है कि वे एक बार पटना के डीएम बनें। इस बार यह जिम्मेदारी दी गई है 2011 बैच के IAS डॉक्टर त्यागराजन एसएम को। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भरोसेमंद अधिकारी को पटना बुलाया है। इससे पहले वे गया, नालंदा और दरभंगा के डीएम रह चुके हैं। साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

1 week agoमई 31, 2025 7:36 अपराह्न

बहन की शादी में आए युवक की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, छत पर मिला शव

Bihar Crime News: बिहार के West Champaran ज़िले के Majhauliya थाना क्षेत्र अंतर्गत Sheikh Manjhariya पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से अपनी बहन की शादी में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक Chandan Kumar की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव छत पर चादर में लिपटा हुआ मिला, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

बहन की शादी में आए युवक की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, छत पर मिला शव, गर्दन पर रस्सी के निशान
1 week agoमई 31, 2025 6:19 अपराह्न

बिहार शरीफ: मंत्री सुनील कुमार के बयान से नाराज़ स्वास्थ्यकर्मी, बैठक कर की निंदा

बिहार शरीफ के भाजपा विधायक व नीतीश सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपने जिले के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उनके तल्ख बयानों से स्वास्थ्यकर्मी नाराज़ हो गए और बैठक कर उनके व्यवहार की निंदा की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा, “पहले डॉक्टर भगवान माने जाते थे, अब जल्लाद कहे जाते हैं।” साथ ही उन्होंने गरीब मरीजों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्री ने सिविल सर्जन से यह तक कह दिया – “कितना पैसा देकर डॉक्टर बने हो?”
इस बयान को लेकर अस्पताल में तनाव का माहौल है और स्वास्थ्यकर्मियों ने मंत्री के रवैये पर विरोध जताया है।

1 week agoमई 31, 2025 6:13 अपराह्न

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: Patna DM समेत कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना – बिहार में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने कई जिलों के IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में राजधानी पटना और ऐतिहासिक जिला गया के DM भी शामिल हैं।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: Patna DM समेत कई IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
1 week agoमई 31, 2025 5:54 अपराह्न

आंख का इलाज कराने गई महिला, 3 साल बाद अस्पताल को 5 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरपुर से खबर है कि एक महिला ने अपनी आंख का ऑपरेशन कराया था, लेकिन उसकी आंख ठीक होने के बजाय पूरी तरह अंधी हो गई। तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद अस्पताल को लापरवाही का दोषी मानते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

1 week agoमई 31, 2025 5:44 अपराह्न

पटना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों ने ली राहत की सांस

पटना: Patna शहर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान में बादलों की घनघोर गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी।

पटना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों ने ली राहत की सांस
1 week agoमई 31, 2025 5:12 अपराह्न

1 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार

STF और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 किलो हेरोइन, 1.27 लाख कैश, कार और मोबाइल जब्त

1 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
1 week agoमई 31, 2025 5:10 अपराह्न

Bihar Teachers News: 20 जून तक मिलेगा नए स्कूल का आवंटन, 30 जून से जॉइनिंग अनिवार्य

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि स्थानांतरित किए गए 1.30 लाख शिक्षकों को 20 जून तक नए स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। सभी शिक्षक 30 जून से पहले नए स्कूल में योगदान करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पुराने स्कूल से विरमित (रिलीव) होने की जरूरत नहीं है, नए स्कूल में योगदान देने के साथ ही स्वतः विरमित मान लिए जाएंगे

1 week agoमई 31, 2025 5:08 अपराह्न

बड़ी खबर: इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, मैट्रिक का प्रदर्शन बेहद खराब

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक की विशेष एवं कंपार्टमेंट परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

🔹 इंटर परीक्षा:

  • कुल परीक्षार्थी: 45,524
  • सफल छात्र: 27,829 (61%)
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 69.4%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 56.61%

🔹 मैट्रिक परीक्षा:

  • पास प्रतिशत: सिर्फ 32.93%
  • रिजल्ट इस बार बेहद कमजोर रहा।

📌 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board Result 2025: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
1 week agoमई 31, 2025 5:04 अपराह्न

पटना में मोहित की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-31 किया जाम

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल के Athmalgola क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय Mohit Kumar की बेरहमी से लाठी-डंडों और घूंसे-लात से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब मोहित अपने दोस्त के साथ गेहूं पिसवाकर लौट रहा था। तभी चार से पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पास के बगीचे में ले जाकर हमला कर दिया।

“रात में क्यों आया घर?” पटना में मोहित की बेरहमी से हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-31 किया जाम
1 week agoमई 31, 2025 5:01 अपराह्न

नवादा: सरकंडा बालू घाट विवाद सुलझा, ग्रामीणों को रास्ता देने पर सहमति

नवादा के सरकंडा बालू घाट पर ग्रामीणों और बालू कारोबारियों के बीच रास्ते को लेकर चल रहा विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया है। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए रास्ता छोड़ने की मांग रखी, जिसे अधिकारियों की मौजूदगी में स्वीकार कर लिया गया। बालू कारोबारियों ने नियमों के तहत काम करने की बात कही और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें केवल रास्ते की सुविधा चाहिए, बालू उठाव से कोई आपत्ति नहीं है

1 week agoमई 31, 2025 3:33 अपराह्न

पटना में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, डायल 112 कंट्रोल रूम में थी तैनात

कनक प्रिया की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान, फांसी की आशंका

पटना में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत से सनसनी, डायल 112 कंट्रोल रूम में थी तैनात
1 week agoमई 31, 2025 3:25 अपराह्न

Purnia – गरीब छात्रों के लिए शुरू हुआ ‘सुपर 50’ कोचिंग प्रोग्राम

पूर्णिया में डीएम के प्रयास से ‘सुपर 50’ योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को IIT-JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। आनंद कुमार की सुपर 30 की तर्ज पर बने इस प्रोग्राम में छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

1 week agoमई 31, 2025 2:43 अपराह्न

लालू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका: ‘Land for Job’ केस में याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज

CBI की जांच को चुनौती देने वाली लालू यादव की याचिका खारिज, 2 जून को विशेष अदालत में सुनवाई

लालू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका: ‘Land for Job’ केस में याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज
1 week agoमई 31, 2025 2:41 अपराह्न

जमुई पुलिस को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी, 6 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार

जमुई: नक्सल विरोधी अभियान में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छह साल से फरार नक्सली सुकरा हांसदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मदन आनंद ने बताया कि बीती रात यह कार्रवाई की गई, जब सूचना मिली कि सुकरा हांसदा अपने घर के पास देखा गया है।

1 week agoमई 31, 2025 2:34 अपराह्न

बिहार के 14 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, IPS कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार

नीतीश सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 14 IAS अधिकारियों को प्रमोट किया है। साथ ही तेजतर्रार IPS कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार ने कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी हैं।

1 week agoमई 31, 2025 2:33 अपराह्न

Purnia Firing: आपसी कहासुनी में भतीजे को लगी गोली, चाचा ने गुस्से में चलाई थी पिस्टल

बिहार के पूर्णिया (Purnia) जिले के कटिहार बॉर्डर से सटे टिकापट्टी गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद एक चाचा ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित की उम्र सिर्फ 12 साल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तत्काल GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया है।

Purnia Firing: आपसी कहासुनी में भतीजे को लगी गोली, चाचा ने गुस्से में चलाई थी पिस्टल
1 week agoमई 31, 2025 1:51 अपराह्न

भागलपुर की सड़कों पर दौड़ी पिंक बसें: महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर की नई शुरुआत

महिला यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए शुरू हुई पिंक बस सेवा, महिला कंडक्टर और स्मार्ट सिटी सिस्टम से मिलेगी जानकारी

भागलपुर की सड़कों पर दौड़ी पिंक बसें: महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर की नई शुरुआत
1 week agoमई 31, 2025 1:30 अपराह्न

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत मांगने वालों को गिरिराज सिंह का करारा जवाब: “सबूत चाहिए तो पाकिस्तान जाओ”

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी कार्रवाई के तहत Operation Sindoor को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन इस पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए गए और सबूत मांगे गए। इस पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत मांगने वालों को गिरिराज सिंह का करारा जवाब: “सबूत चाहिए तो पाकिस्तान जाओ”
1 week agoमई 31, 2025 1:24 अपराह्न

पटना में बनेगा देश का सबसे बड़ा यूनानी मेडिकल कॉलेज

पटना में यूनानी चिकित्सा क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने Nalanda Medical College के Centre of Excellence परिसर में देश के सबसे बड़े यूनानी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया है। यह Tibbi Medical College and Hospital 10 एकड़ भूमि पर 264 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

पटना में बनेगा देश का सबसे बड़ा यूनानी मेडिकल कॉलेज, 264 करोड़ की लागत से 2027 तक होगा तैयार
1 week agoमई 31, 2025 12:46 अपराह्न

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर मुंडेरा इलाके में शनिवार तड़के हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भून डाला। इस हमले में हरिओम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, हरिओम की मौत, रवि घायल
1 week agoमई 31, 2025 12:27 अपराह्न

बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति!

पटना में 264 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय तिब्बी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का शिलान्यास आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री विजय चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🏥 यह परियोजना स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाएगी।

1 week agoमई 31, 2025 12:24 अपराह्न

बेख़ौफ़ बदमाशों ने नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या

नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ारी गांव में बदमाशों ने 40 वर्षीय शिवकुमार प्रसाद उर्फ सीकू को गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, शिवकुमार शौच के लिए खलिहान की ओर गए थे, लौटते समय बदमाशों ने उन्हें पीछे से सिर में गोली मारी। गोली लगते ही उनकी मौत现场 पर हो गई। घटना की आवाज सुन ग्रामीण पहुंचे, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 week agoमई 31, 2025 12:22 अपराह्न

फोन पर झगड़े के बाद ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान, आरा स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना

बिहार के आरा रेलवे स्टेशन (Ara Railway Station) पर एक महिला ने पारिवारिक झगड़े के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड (Danapur-DDU Rail Line) के रेल यार्ड के पास घटी। मृतका की पहचान जमुआंव गांव निवासी गणेश सिंह की 29 वर्षीय पत्नी संजू देवी (Sanju Devi) के रूप में हुई है।

फोन पर झगड़े के बाद ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान, आरा स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना
1 week agoमई 31, 2025 12:16 अपराह्न

बांका बना नंबर 1 जिला, सारण सबसे पीछे! बिहार सरकार ने जारी की जिलों की नई रैंकिंग

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) ने अप्रैल 2025 के लिए जिलों की रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग दाखिल-खारिज, आधार सीडिंग, ई-मापी जैसे कुल आठ मानकों पर आधारित है।

रिपोर्ट के अनुसार Banka ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि Saran जिला प्रदर्शन के मामले में सबसे निचले पायदान पर रहा।

बांका बना नंबर 1 जिला, सारण सबसे पीछे! बिहार सरकार ने जारी की जिलों की नई रैंकिंग
1 week agoमई 31, 2025 12:15 अपराह्न

रोहतास में नशे में धुत पिता ने बेटी की पीट-पीटकर की हत्या

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलचनमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। नशे की हालत में राम भज्जू पासवान नामक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता अक्सर नशे में घर आकर झगड़ा करता था।

1 week agoमई 31, 2025 12:09 अपराह्न

PM Modi बिहार दौरे के बाद RJD का पोस्टर वॉर

RJD की ओर से एक वीडियो और पोस्टर जारी कर सीधे PM Modi और CM Nitish Kumar पर तंज कसा गया है। इस डिजिटल हमले में रोजगार और वादों के सवाल उठाए गए हैं, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

PM Modi बिहार दौरे के बाद RJD का पोस्टर वॉर, वीडियो और पोस्टर के जरिए बोला करारा हमला
1 week agoमई 31, 2025 12:09 अपराह्न

प्रेमिका के घर में घुसकर कुख्यात अपराधी की हत्या

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी अजीत राय, जो कई मामलों में फरार चल रहा था, अपनी प्रेमिका के घर रात बिताने आया था। इसी दौरान विरोधी गैंग के अपराधियों ने घर में घुसकर उसे तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस को मिली सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अजीत की मौजूदगी की भनक उसके दुश्मनों को लग चुकी थी, जिसके चलते उन्होंने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।

1 week agoमई 31, 2025 11:29 पूर्वाह्न

बिहार ब्रेकिंग: वाहन दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम, परिवहन आयुक्त का निर्देश

बिहार में सड़क हादसों के शिकार लोगों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे लंबित बीमा क्लेम मामलों का जल्द निपटारा करें। यह निर्देश बिहार मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण और बीमा कंपनियों की बैठक में दिया गया।

अब तक 1016 मामलों में कुल ₹85.38 करोड़ का क्लेम ऑर्डर पास हुआ है, जिसमें से 494 मामलों में ₹43.65 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

1 week agoमई 31, 2025 11:27 पूर्वाह्न

ट्यूशन जा रही Karishma Kumari की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Bihar के Bhagalpur जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। Habibpur थाना क्षेत्र स्थित डाटवाट गैस एजेंसी के पास ट्यूशन के लिए जा रही 12 वर्षीय छात्रा Karishma Kumari की एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से मौत हो गई।

ट्यूशन जा रही Karishma Kumari की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, Bhagalpur-Amarpur रोड पर घंटों रहा जाम
1 week agoमई 31, 2025 10:08 पूर्वाह्न

मुजफ्फरपुर: राजद विधायक के भाई ने किया अंचल कार्यालय में हंगामा, लैपटॉप-डोंगल लेकर फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार (30 मई) को राजद विधायक निरंजन राय के भाई रंजीत राय ने जमकर हंगामा किया। किसी व्यक्ति का काम करवाने पहुंचे रंजीत राय से जब डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार ने मना किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि नाराज रंजीत राय ऑपरेटर का लैपटॉप और डोंगल लेकर मौके से चले गए।

1 week agoमई 31, 2025 10:07 पूर्वाह्न

बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, 12+ नए बस रूटों की मंजूरी

बिहार राज्य परिवहन प्राधिकार ने यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों व कस्बों तक नई बस सेवाओं की मंजूरी दी है। 12 से अधिक अंतरराज्यीय व अंतर्क्षेत्रीय रूटों पर परमिट जारी किए गए हैं। इससे बिहार के शहरों का कनेक्शन पड़ोसी राज्यों के ग्रामीण व अर्ध-शहरी इलाकों से बेहतर होगा, और लोगों को किफायती व सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

1 week agoमई 31, 2025 10:06 पूर्वाह्न

RJD चुनाव तिथि घोषित: 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष, 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 जून 2025 से शुरू होगा, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई 2025 को कराया जाएगा।

1 week agoमई 31, 2025 8:38 पूर्वाह्न

STF के दारोगा मुकुंद मुरारी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नारे लगे “मुकुंद मुरारी अमर रहे”

एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बख्तियारपुर पहुंचा। पुलिस प्रशासन और हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुकुंद मुरारी गुजरात जाते वक्त मध्य प्रदेश के रतलाम के पास हुए सड़क हादसे में शहीद हुए थे। अंतिम संस्कार के दौरान “मुकुंद मुरारी अमर रहे” के नारे गूंजे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1 week agoमई 31, 2025 8:33 पूर्वाह्न

सहरसा में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट, सदर अस्पताल में विशेष इंतजाम

सहरसा जिले में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सदर अस्पताल में संक्रमण रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मरीजों की जांच और इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जनता से भी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है

1 week agoमई 31, 2025 8:17 पूर्वाह्न

मुजफ्फरपुर में गोलीकांड: डॉक्टर कॉलोनी के पास युवक की हत्या

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के बीच डॉक्टर कॉलोनी, एसकेएमसीएच के समीप अज्ञात अपराधियों ने अजीत राय नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का चरित्र संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1 week agoमई 31, 2025 7:51 पूर्वाह्न

पटना में बड़ा ट्रेन हादसा टला: MEMU ट्रेन से आई जोरदार आवाज, यात्रियों में मची भगदड़

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। गया से पटना जंक्शन जा रही Gaya-Patna MEMU Train (Train No. 63258) जैसे ही नत्थूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, अचानक एक तेज आवाज के साथ झटके से रुक गई। इस जोरदार आवाज को सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

पटना में बड़ा ट्रेन हादसा टला: EMU ट्रेन से आई जोरदार आवाज, यात्रियों में मची भगदड़
1 week agoमई 31, 2025 7:25 पूर्वाह्न

पटना में फिर लौट आया कोरोना का खतरा! दो दिन में 12 नए केस, मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित

बिहार में एक बार फिर Coronavirus ने दस्तक दे दी है। राजधानी Patna में पिछले दो दिनों में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इनमें 20 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 2 पहले ही ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 17 सक्रिय मरीज बताए जा रहे हैं। हालांकि, NMCH (Nalanda Medical College & Hospital) में मिले तीन नए संक्रमितों को अब तक सरकारी आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है।

पटना में फिर लौट आया कोरोना का खतरा! दो दिन में 12 नए केस, मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित
1 week agoमई 31, 2025 12:10 पूर्वाह्न

बड़ी खबर: ‘ड्रग्स भाभीजी’ राधा देवी गिरफ्तार

एनसीबी (Narcotics Control Bureau) की विशेष टीम ने 29 मई 2025 को बिहार की कुख्यात ड्रग्स तस्कर राधा देवी उर्फ ‘भाभीजी’ को मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया।

राधा देवी पर कई थानों में हीरोइन और अन्य सूखे नशीले पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप हैं। वह बिहार-यूपी सीमा पर सक्रिय थी और एनसीबी की वांछित सूची में शामिल थी।

उसके खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट भी लंबित थे। गिरफ्तारी मधुबनी टाउन थाना क्षेत्र से हुई।

1 week agoमई 31, 2025 12:06 पूर्वाह्न

पटना: दो नाबालिगों के झगड़े में पहुंचा अवैध हथियार, पुलिस ने जब्त किया देशी कट्टा

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजपुताना, पश्चिमी लोहानीपुर इलाके में 30 मई को दो नाबालिगों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अवैध हथियार तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मौके से एक देशी कट्टा जब्त किया।

Patna Crime: पटना में दो किशोरों के बीच 1500 रुपये को लेकर मचा बवाल, देशी कट्टा लहराकर दी धमकी
TAGGED:BBN24BiharBihar crime newsBihar newsLive Bihar Breaking News

Follow On

WhatsApp Follow Now
Telegram Follow Now
For local Bihar news, National Updates, Crime Reports, Political Coverage and more.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Express your feelings
Love0
Sad0
Cry0
Happy0
Angry0
Surprise0

Trending News

Raja Sonam Case Guide Claims Three Men Cbi Investigation
Raja-Sonam Case में नया खुलासा: गाइड ने बताई 3 अजनबी पुरुषों की मौजूदगी, CBI जांच की सिफारिश
देश
Four Lane Bridge Parallel To Gandhi Setu In Bihar
पटना को बड़ी सौगात: गांधी सेतु के समानांतर 14.5 KM का नया पुल तैयार, 5 जिलों को मिलेगी राहत
बिहार
Cyber Fraud Pregnant Job Scam Nawada Bihar
बिहार में शर्मनाक साइबर ठगी: “Pregnant Job” के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी
क्राइम बिहार
Manish Kashyap Resigns From Bjp Before Election
Bihar Politics: मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, LIVE में बोले– अब बिहारियों की लड़ाई लड़ूंगा
राजनीति
Follow US
© BBN24. All Rights Reserved.
  • Privacy Policy
  • Copyright
  • Ethics, Corrections, and Standards
  • Fact Checking Policy
  • Contact US
  • Terms & Conditions
BBN24 LOGO BBN24 LOGO
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Home
Top News
Join Us
Share News