महिंद्रा XUV 3XO बनी भारत की सबसे सस्ती हाईटेक SUV, 10.25 इंच स्क्रीन और दमदार माइलेज के साथ मार्केट में मचा रही धमाल

Mahindra की नई SUV XUV 3XO में मिलते हैं डिजिटल फीचर्स, सनरूफ और 23kmpl तक का माइलेज, कीमत ₹7.49 लाख से शुरू

Mahindra Xuv 3xo Price Features Mileage
Mahindra Xuv 3xo Price Features Mileage (Source: BBN24/Google/Social Media)

महिंद्रा ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी सबसे सस्ती SUV Mahindra XUV 3XO लॉन्च कर दी है, जिसकी डिमांड लॉन्च के बाद से ही तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। यह कार बजट रेंज में उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो डिजिटल फीचर्स के साथ एक पावरफुल SUV की तलाश में हैं।

इस कार में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82kW (110HP) की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Mahindra XUV 3XO की टॉप स्पीड 140 से 160 किमी/घंटा के बीच बताई जा रही है और ये हाईवे पर 20 से 23 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।

डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की इस SUV में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, C‑shaped DRLs, LED टेल लाइट बार, रूफ रेल्स और 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं।

कनेक्टेड फीचर्स और सेफ्टी में भी नंबर वन है ये SUV

सेफ्टी और कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इस SUV में ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, साउंड सिस्टम, सीट बेल्ट वार्निंग, सनरूफ जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Mahindra XUV 3XO भारतीय यूथ और फैमिली सेगमेंट दोनों के लिए उपयुक्त है क्योंकि यह कीमत, परफॉर्मेंस और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस प्रदान करती है।

Mahindra XUV 3XO की कीमत

महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.49 लाख है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹15.50 लाख तक जाती है।

इस कीमत में इतनी तकनीक और परफॉर्मेंस मिलने से Mahindra XUV 3XO इस समय भारत की सबसे वैल्यू फॉर मनी SUV में से एक बन गई है।

Share This Article
Exit mobile version