Nawada (Bihar): भाई-भाई के रिश्ते को 5 डिसमिल जमीन ने इस कदर तोड़ दिया कि नवादा जिले के भदसैनी गांव में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। जमीन के विवाद में एक ही परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए, जिसमें एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में आक्रोश है।
भूषण सिंह ने किया भाई भेगु सिंह के परिवार पर हमला
पीड़ित भेगु सिंह ने बताया कि उनका अपने सगे भाई भूषण सिंह से 5 डिसमिल ज़मीन को लेकर पिछले चार सालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया जब भूषण सिंह अपने 6 साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचा और हमला कर दिया। इस हमले में भेगु सिंह, उनकी पत्नी Renu Devi और बेटी Lucy Kumari गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पंचायत का भी नहीं माना फैसला, बना लिया मकान
भेगु सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले इस विवाद को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें फैसला उनके पक्ष में हुआ था। मगर भूषण सिंह ने न सिर्फ पंचायत का निर्णय नहीं माना, बल्कि विवादित ज़मीन पर मकान भी खड़ा कर लिया। अब वह अपने मकान के लिए रास्ता मांगते हुए भेगु सिंह की ज़मीन से होकर रास्ता निकालने की ज़िद पर अड़े हैं।
अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
घायलों को पहले हिसुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी, FIR की प्रक्रिया जारी
थाना प्रभारी Anil Kumar Singh ने जानकारी दी कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की ओर से आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।