बिहार के Bhagalpur जिले के Pirpainti प्रखंड के Athaniya गांव में एक लंगूर ने तबाही मचा रखी है। गांववालों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक वाहन की टक्कर से लंगूर के बच्चे की मौत हो गई थी। तब से यह लंगूर वाहन चालकों और राहगीरों से बदला ले रहा है। बुधवार को उसने ट्रैक्टर चालक Aman Kumar Yadav पर हमला किया, जिससे उसकी जान चली गई।
गांववालों का कहना है कि Aman Kumar की शादी अभी महज 20 दिन पहले हुई थी। घटना के दिन वह बहियार से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था, तभी लंगूर ने उसे बीच रास्ते में काट लिया। आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर Bhagalpur Mayaganj Hospital रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
लंगूर के हमले में अबतक घायल हो चुके हैं 20 से ज्यादा लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस लंगूर ने अबतक गांव के कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इनमें Jitendra Yadav, Shobhakant Yadav, Bhushan Kumar Yadav, Rajkumar Mandal, Manish Kumar Yadav, Manu Yadav, Vijay Yadav, और Vijay Mandal जैसे नाम शामिल हैं। अधिकतर हमले ट्रैक्टर, बाइक और सवारी गाड़ियों पर सवार लोगों पर हुए हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि लंगूर का निशाना वाहन चालक ही हैं।
गांव में फैला खौफ, वन विभाग लाचार
ग्रामीणों के अनुसार, अब तो स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। डर का यह आलम है कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और खेतों में काम करने वाले मजदूर भी समय से पहले लौटने लगे हैं।
गांव के मुखिया Pawan Yadav ने SDPO, BDO और थानाध्यक्ष को लंगूर के आतंक की जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची लेकिन लंगूर को पकड़ने में नाकाम रही।
अब ग्रामीण वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस खूंखार लंगूर को पकड़ा जाए ताकि गांव में फिर से शांति लौट सके।