20 जून को प्रधानमंत्री Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए किराया, रूट और टाइम टेबल

बिहार को मिली नई वंदे भारत ट्रेन! अब पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर होगा और भी शानदार

Patliputra Gorakhpur Vande Bharat Launch 2025
(Source: Google/Social Media Sites)
मुख्य बातें (Highlights)
  • PM Narendra Modi 20 जून को करेंगे नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन
  • Patliputra से Gorakhpur तक चलेगी हाई-स्पीड वंदे भारत
  • किराया ₹380 से शुरू, सफर होगा आरामदायक और तेज

प्रधानमंत्री Narendra Modi 20 जून 2025 को बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। Patliputra Junction से Gorakhpur के बीच चलने वाली यह नई ट्रेन 03210 Vande Bharat Express उद्घाटन के तौर पर शुक्रवार को रवाना होगी। ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से शुरू किया जाएगा।

जानिए ट्रेन का रूट और समय

यह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर तक पहुंचेगी।

🕘 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल (03210)

  • Patliputra – 11:50 AM
  • Hajipur – 12:30 PM
  • Muzaffarpur – 1:35 PM
  • Bapudham Motihari – 3:20 PM
  • Sagauli – 3:40 PM
  • Bettiah – 4:20 PM
  • Narkatiaganj – 5:10 PM
  • Bagaha – 6:10 PM
  • Kaptanganj – 8:10 PM
  • Gorakhpur – 9:30 PM

नियमित परिचालन का शेड्यूल (26502/26501)

नई वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।

⏱️ Gorakhpur to Patliputra (Train No. 26502)

  • Departure from Gorakhpur – 5:40 AM
  • Arrival at Patliputra – 12:45 PM

⏱️ Patliputra to Gorakhpur (Train No. 26501)

  • Departure from Patliputra – 3:30 PM
  • Arrival at Gorakhpur – 10:30 PM

किराया कितना होगा?

यात्रियों के लिए किराया इस प्रकार तय किया गया है:

  • EC (Executive Chair Car):
    • Patliputra to Gorakhpur – ₹1820
    • Patliputra to Hajipur – ₹715
  • CC (Chair Car):
    • Patliputra to Gorakhpur – ₹925
    • Patliputra to Hajipur – ₹380

ये है अब तक की चौथी वंदे भारत बिहार में

बिहार में यह वंदे भारत चौथी हाई-स्पीड ट्रेन होगी। इससे राज्य के यात्रियों को न केवल तेज़ सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे नेटवर्क में भी नया आयाम जुड़ जाएगा।

Share This Article
Exit mobile version