बिहार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: घूसखोर महिला दारोगा प्रीति कुमारी रंगेहाथ गिरफ्तार

नरकटियागंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सहयोगी अर्जुन सोनी भी धराया

Vigilance Trap Bihar Female Police Arrested
Vigilance Trap Bihar Female Police Arrested (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में विजिलेंस का बड़ा एक्शन
  • महिला दारोगा प्रीति कुमारी और सहयोगी अर्जुन सोनी रंगेहाथ गिरफ्तार
  • रिश्वत की रकम ₹12,000 तय होने के बाद विजिलेंस ने बिछाया ट्रैप

पश्चिम चंपारण (बिहार) से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी खबर सामने आई है। नरकटियागंज में विजिलेंस टीम ने शिकारपुर थाना में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उनके सहयोगी अर्जुन सोनी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई शिकायतकर्ता फिरोज कौशर की लिखित शिकायत पर की गई। कौशर ने आरोप लगाया था कि एक मुकदमे में मदद पहुंचाने के एवज में उनसे ₹15,000 की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में डील ₹12,000 में तय हुई। विजिलेंस ने पहले से ही ट्रैप बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया।

महिला दारोगा के घर पर छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने महिला दारोगा प्रीति कुमारी के आवास पर भी छापेमारी की। टीम ने वहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस विभाग में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल जारी रहेगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।

Share This Article
Exit mobile version