बिहार में 4 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या

मोहल्ले के ही एक किशोर पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपित किशोर नशे का आदी है। इधर, पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित किशोर, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

4 Year Old Girl Was Brutally Raped And Murdered In Bihar
4 Year Old Girl Was Brutally Raped And Murdered In Bihar (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के भोजपुर में पीरो नगर में दुष्कर्म के बाद चार साल की एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है। वह दो दिनों से लापता थी। गुरुवार की शाम से गायब बच्ची का शव शनिवार की दोपहर उसी मोहल्ले में गोबर से भरे गड्ढे से बरामद किया गया। बच्ची के चेहरे और निचले भाग पर खून के धब्बे पाए गए हैं। शरीर के निचले हिस्से का कपड़ा भी गायब था। ऐसे में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

मोहल्ले के ही एक किशोर पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बच्ची के परिजनों के अनुसार आरोपित किशोर नशे का आदी है। इधर, पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित किशोर, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी राज की ओर से घटना और गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और त्वरित सजा दिलायी जायेगी। इसके लिए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान किशोर की ओर से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या करने की बात सामने आयी है। मामले में साक्ष्य छुपाने के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article
Exit mobile version