हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र में हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी मशहूर मॉडल Sheetal की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव Reliance Canal के पास बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कौन थीं शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी?
शीतल का असली नाम Simmi Chaudhary था। वह पानीपत के खलीला माजरा गांव की निवासी थीं और सोशल मीडिया पर एक्टिव एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर थीं। Instagram पर उनके 1.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। वह मॉडलिंग के साथ-साथ कॉमेडी, ट्रैवल और धार्मिक विषयों पर भी वीडियो बनाती थीं।
शूट के लिए निकली थी, बॉयफ्रेंड से हुआ था झगड़ा
रविवार को शीतल एक शूट के लिए निकली थीं। उन्होंने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल पर बताया कि उनका बॉयफ्रेंड Sunil उन्हें जबरदस्ती ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गईं।
पुलिस की जांच में सामने आई हत्या की पुष्टि
सोनीपत पुलिस को खांडा गांव के पास नहर में महिला का शव मिला। शिनाख्त के बाद पता चला कि शव शीतल का है। ACP Ajit Singh ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है और जांच की जा रही है।
परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप
परिजनों ने शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि सुनील की कार नहर में गिर गई थी, जिससे वह तो बच गया लेकिन शीतल की जान चली गई। फिलहाल सुनील अस्पताल में भर्ती है और पुलिस हिरासत में है।