गाजियाबाद आश्रम में सन्यासिनी से रेप: दिव्य योग माया सरस्वती और राधिका उर्फ शबनम गिरफ्तार, गोकुल फरार

गुरुकुल शांतिधाम आश्रम की आड़ में हुआ सन्यासिनी के साथ हैवानियत, महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गोकुल ने किया बलात्कार, आश्रम संचालिका और सहयोगी हिरासत में

Rape Case Gurukul Ashram Ghaziabad Divya Yog Maya Gokul Radhika Arrest
(Image Source: Social Media Sites)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के गुरुकुल शांतिधाम आश्रम (Gurukul Shantidham Ashram) में एक महिला, जो संन्यासी बनकर रह रही थी, उसके साथ रेप की घटना हुई है।

दिव्य योग माया सरस्वती और राधिका उर्फ शबनम गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में आश्रम की संचालिका 60 वर्षीय दिव्य योग माया सरस्वती (Divya Yog Maya Saraswati) और उसकी सहयोगी राधिका उर्फ शबनम (Radhika alias Shabnam) को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी गोकुल फरार, महिला को पिलाया गया नशीला पदार्थ

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे पहले नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद आश्रम संचालिका के भाई गोकुल (Gokul) ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी गोकुल इस समय फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह आध्यात्मिक साधना के उद्देश्य से आश्रम में रहने आई थी। आश्रम का माहौल शुरुआत में सकारात्मक लगा, लेकिन धीरे-धीरे उसे शक होने लगा। एक दिन उसे जबरन कोई नशीला पेय पिलाया गया और होश में आने पर उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का एहसास हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, आश्रम पर गहराया संदेह

गाजियाबाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आश्रम संचालिका और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आश्रम की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह की और घटनाएं तो नहीं हुई हैं।

Share This Article
Exit mobile version