Rupali Ganguly को पीछे छोड़ इस हसीना ने मारी बाज़ी, जानें TV की टॉप 10 पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट

Ayesha Singh बनीं नंबर 1, वहीं Anupamaa फेम Rupali Ganguly खिसकीं तीसरे पायदान पर, जानें टॉप 10 TV पर्सनालिटीज की पूरी लिस्ट

Savitri Mehta
Top 10 Tv Personalities Rupali Ganguly Ayesha Singh
(Image Source: Social Media Sites)

FMN (Fiction Media Network) की लेटेस्ट रेटिंग्स के मुताबिक इस हफ्ते टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 पर्सनालिटीज की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले पायदान पर बनी हुईं थीं Anupamaa फेम Rupali Ganguly, वहीं इस बार उनकी जगह ले ली है एक नई चेहरे ने। जी हां, इस हफ्ते की लिस्ट में Ayesha Singh ने बाज़ी मार ली है।

Ayesha Singh बनीं नंबर 1, Rupali Ganguly तीसरे नंबर पर

FMN की इस हफ्ते की रैंकिंग के अनुसार Ayesha Singh, जिन्होंने पहले Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता, इस बार टॉप पर आ गई हैं। वहीं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नई लीड Samridhii Shukla को मिला दूसरा स्थान। Anupamaa की Rupali Ganguly को इस बार तीसरे पायदान पर संतोष करना पड़ा।

टॉप 10 में शामिल हुए ये सितारे

  • नंबर 4: Rohit Purohit (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
  • नंबर 5: Pranali Rathod
  • नंबर 6: Hiba Nawab (Jhanak) – शो के लीप के बाद छोड़ने की तैयारी
  • नंबर 7: Bhavika Sharma (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
  • नंबर 8: Khushi Dubey (Aashiqana) – बोल्ड रोल्स और दमदार एक्टिंग से बनीं पॉपुलर
  • नंबर 9: Adrija Roy – कभी टॉप 5 में थीं, अब खिसक कर पहुंचीं नौंवे स्थान पर
  • नंबर 10: Neha Harsora – इस हफ्ते की लिस्ट में बनाई अपनी जगह

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं ये नाम

इन स्टार्स की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर भी साफ दिख रही है। खासकर Ayesha Singh और Bhavika Sharma को लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फैंस काफी एक्टिव हैं।

Share This Article
Exit mobile version