दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 घंटों में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
IMD के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में यह 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। रविवार शाम को भी मौसम में अचानक बदलाव आया था, जब दिल्ली-NCR में तेज आंधी और भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया था।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है
IMD ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली समेत आसपास के शहरों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में मौसम पलटी मार सकता है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इस मौसम के बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन साथ ही बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।
तापमान में गिरावट दर्ज, गर्मी से मिली राहत
पिछले 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में तापमान में भी गिरावट देखी गई है। न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री और अधिकतम में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। फिलहाल, अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि ऐसे मौसम में बदलाव का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है। इससे न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद है।
Light rain/thunderstorm accompanied with strong winds reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph is likely over Delhi during the next 2-3 hours: IMD pic.twitter.com/pS13HVuEio
— ANI (@ANI) June 2, 2025
नोट: घर से बाहर निकलते समय मौसम की ताज़ा जानकारी ज़रूर चेक करें और आवश्यक एहतियात बरतें।