PM Modi करेंगे Ranchi Ratu Road Elevated Corridor का उद्घाटन, अब 1 जुलाई को मिलेगा जाम से राहत का तोहफा!

नितिन गडकरी के कार्यक्रम में बदलाव के चलते अब रांची के Ratu Road Flyover का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 3.57 किमी लंबे इस कॉरिडोर से 1 लाख लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

Pm Modi To Inaugurate Ratu Road Flyover Ranchi
(Source: Google/Social Media Sites)

रांची (झारखंड): रांची के Ratu Road Elevated Corridor के उद्घाटन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां 19 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari के हाथों इसका लोकार्पण होना था, अब यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री Narendra Modi संभालेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम अब 1 जुलाई 2025 को निर्धारित किया गया है।

इस बात की पुष्टि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर दी। उन्होंने बताया कि गडकरी के व्यस्त कार्यक्रम के चलते तारीख बदली गई है और अब पीएम मोदी इसे जनता को समर्पित करेंगे।

1 लाख लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

करीब 3.57 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड कॉरिडोर राजधानी के लिए बेहद अहम है। इसके चालू होने से पंडरा, आईटीआई, पिस्का मोड़, कचहरी रोड, और कांके रोड जैसे ट्रैफिक से प्रभावित इलाकों को राहत मिलेगी।
NHAI के अधिकारियों के अनुसार, लोगों को अब 1 घंटे की बजाय केवल 7 मिनट में सफर तय करने की सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ रांची, बल्कि लोहरदगा, पलामू, चतरा, और गया जाने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा होगा।

नामकरण को लेकर कांग्रेस और JMM आमने-सामने

इस फ्लाइओवर का नाम किसके नाम पर रखा जाए, इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ी हुई है।
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने मांग की है कि इसका नाम Dishom Guru Shibu Soren के नाम पर रखा जाए।
इस प्रस्ताव का समर्थन Jharkhand Mukti Morcha (JMM) ने भी किया है। उनका मानना है कि शिबू सोरेन झारखंड की पहचान हैं, इसलिए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।

बता दें कि पहले Sirmatoli से MECON तक बने फ्लाइओवर को Kartik Oraon के नाम पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने नामित किया था।

सजेंगे 101 पिलर, रंग-बिरंगी लाइटिंग से निखरेगा दृश्य

सोमवार को सांसद संजय सेठ ने फ्लाइओवर का निरीक्षण किया और NHAI अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिलर्स पर तिरंगे रंग की लाइटिंग की जाए।
इस कॉरिडोर में 101 पिलर्स और 102 स्लैब हैं।
पिलर्स के बीच खाली स्थान पर घास और पौधे लगाने का काम अंतिम चरण में है, जो 3 जुलाई से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Share This Article
Exit mobile version