पाकिस्तानी नागरिकों को मिली बड़ी राहत: अब ‘Attari Border’ से लौट सकेंगे Pakistan, सरकार का नया आदेश जारी

Pakistani Citizens Allowed To Return Via Attari Border Till Further Orders
(Image Source: Social Media Sites)

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत सरकार ने दी राहत: ‘Attari Border’ से लौट सकेंगे Pakistan, आदेश जारी
Pahalgam में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया था और Pakistani नागरिकों को 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। हालांकि अब 1 मई को Home Ministry की तरफ से जारी नए आदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को राहत दी गई है।

Pahalgam आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और Pakistani नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए थे। साथ ही, 29-30 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस Pakistan लौटने को कहा गया था। लेकिन 1 मई को Attari International Border बंद किए जाने के फैसले ने इन नागरिकों की चिंता बढ़ा दी थी।

अब भारत सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन Pakistani नागरिकों के पास वैध यात्रा दस्तावेज़ (Valid Travel Documents) हैं, वे अगले आदेश तक Attari Border के जरिए Pakistan लौट सकते हैं।

Home Ministry ने दिया आदेश

Government of India के Home Department ने स्पष्ट किया कि हालांकि Attari Border पर सामान्य आवाजाही और व्यापार को बंद कर दिया गया है, लेकिन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस अपने देश लौटने की अनुमति दी जाएगी। Valid Visa और Passport होने की स्थिति में इन लोगों को बॉर्डर पार करने में कोई रोक नहीं होगी।

पाकिस्तानी नागरिकों ने जताया आभार

पहले आदेश में सभी Pakistani नागरिकों को 30 अप्रैल तक India छोड़ने को कहा गया था। इस आदेश के बाद बड़ी संख्या में लोग 1 मई की सुबह Attari Border पर जमा हो गए थे, लेकिन BSF ने बॉर्डर नहीं खोला। इस स्थिति में कई लोग परेशान नजर आए। मगर दोपहर तक भारत सरकार की ओर से नया आदेश जारी हुआ, जिससे राहत मिली।

अब पाकिस्तानी नागरिकों को अगले आदेश तक बॉर्डर पार करने की अनुमति है, बशर्ते उनके पास सभी वैध दस्तावेज़ हों। इस फैसले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने Indian Government का धन्यवाद किया है।

Share This Article
Exit mobile version