बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा दांव! पूर्व IPS और भोजपुरी सुपरस्टार जन सुराज में होंगे शामिल?

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं वीआरएस ले चुके पूर्व IPS जेपी सिंह और भोजपुरी स्टार, शुक्रवार को पटना में खुलासा

Prashant Kishor Joins Former Ips Bhojpuri Star Jan Suraj Party
Prashant Kishor Joins Former Ips Bhojpuri Star Jan Suraj Party (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपनी रणनीति में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जन सुराज पार्टी के संस्थापक PK लगातार नए चेहरों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। शुक्रवार को उनकी पार्टी में दो बड़ी शख्सियतें शामिल होने जा रही हैं—एक पूर्व IPS अधिकारी और एक चर्चित भोजपुरी स्टार

सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के पूर्व ADGP जेपी सिंह (JP Singh), जिन्होंने हाल ही में वीआरएस लेकर पुलिस सेवा छोड़ी है, जन सुराज का हाथ थाम सकते हैं। छपरा (सारण) के रहने वाले जेपी सिंह की राजनीतिक पारी की आधिकारिक घोषणा आज पटना में सुबह 11 बजे की जाएगी। PK ने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

गया में खौफनाक कत्ल! 80 साल के ओझा जगदीश साव की गला रेतकर हत्या, रातभर लाश के पास नहीं पहुंची पुलिस

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की एंट्री से मिलेगी बड़ी ताकत

जन सुराज में शामिल होने वाले दूसरे चेहरे की चर्चा भी तेज है। माना जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार Pawan Singh पार्टी में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी बीजेपी छोड़कर जन सुराज का दामन थामा था। खुद प्रशांत किशोर ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी।

243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

PK ने पिछले साल 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन किया था। इससे पहले वे दो साल तक बिहार के गांव-गांव पदयात्रा कर जन संवाद करते रहे। PK ने घोषणा की है कि जन सुराज बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी को एनडीए और महागठबंधन का मजबूत विकल्प बताया है। चुनाव आयोग ने जन सुराज को स्कूल बैग का चुनाव चिह्न दिया है।

सावन में मटन पार्टी! ललन सिंह के भोज से सियासत में भूचाल, NDA में उठे बगावत के सुर?

पूर्व अधिकारियों का भी साथ

PK की पार्टी में अब तक कई पूर्व अधिकारी शामिल हो चुके हैं। बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व IPS आनंद मिश्रा भी जन सुराज में आए थे। हालांकि, वे अब पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, PK अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए बड़े नामों को जोड़ने में जुट गए हैं।

Share This Article
Exit mobile version