अक्टूबर 2025 से Windows 10 का सपोर्ट खत्म हो रहा है और इसके पहले Microsoft ने यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर दी है। कंपनी अब Windows 10 यूजर्स को एक साल का Extended Security Update (ESU) फ्री में देने जा रही है। लेकिन इसमें एक शर्त छुपी है – यूजर को Windows Backup ऑन करना होगा।
Windows Backup चालू करें, तभी मिलेगा फ्री Update
Microsoft ने साफ कहा है कि जो यूजर अपना सिस्टम Windows Backup से क्लाउड यानी OneDrive पर sync करेंगे, उन्हें ही एक साल तक फ्री सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। Backup के लिए OneDrive का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 5GB तक फ्री स्पेस मिलेगा।
अगर आपके डॉक्यूमेंट्स या फोल्डर्स ज्यादा बड़े हैं, तो इस स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे। यानी फ्री अपडेट्स के बदले Microsoft आपको अपनी सर्विस में बांधने की कोशिश कर रहा है।
तीन विकल्प मिलेंगे Windows 10 यूजर्स को
जुलाई 2025 से Microsoft एक नया Enrollment Wizard लॉन्च करने जा रहा है, जो तीन विकल्प देगा:
- Free Update via Windows Backup
- $30 देकर सालभर के लिए अपडेट खरीदना
- 1000 Microsoft Reward Points से अपडेट लेना
Microsoft के EVP और CMO Yusuf Mehdi ने कहा कि एक बार आप कोई विकल्प चुन लेंगे और निर्देशों को फॉलो करेंगे, तो आपका सिस्टम अपने आप ESU में रजिस्टर हो जाएगा।
Businesses को मिलेगी 2029 तक Security Support
जहां आम यूजर्स को सिर्फ 13 अक्टूबर 2026 तक फ्री अपडेट्स मिलेंगे, वहीं बिज़नेस यूजर्स के लिए Microsoft तीन साल तक का Paid Security Support देने जा रहा है। खास बात ये है कि अगर कोई यूजर Windows 365 या Virtual Machine के ज़रिए Windows 11 Cloud PCs चला रहा है, तो उसे भी Windows 10 पर फ्री ESU मिलेगा।
Microsoft की रणनीति: Windows 11 पर शिफ्ट कराओ
Microsoft का मकसद है कि लोग जल्द से जल्द Windows 10 से Windows 11 पर शिफ्ट करें। कंपनी ने 2025 को “Year of the Windows 11 PC Refresh” घोषित किया है। हालांकि अभी भी करीब 37% Steam Users Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसलिए आने वाले महीनों में आपको फुल स्क्रीन अलर्ट, नोटिफिकेशन और बार-बार रिमाइंडर देखने को मिल सकते हैं कि Windows 10 का टाइम खत्म हो रहा है।