Jeans-Tops में भीख मांगती लड़कियां देख पुलिस रह गई हैरान, Bareilly में 9 हिरास

गुजरात से आईं युवतियां 'प्राकृतिक आपदा' के नाम पर भरवा रही थीं फॉर्म, राहगीरों से मांग रही थीं 100-200 रुपये की मदद

Fevicon Bbn24
Jeans Top Girls Begging In Bareilly Caught By Police
(Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • जींस-टॉप में भीख मांगती लड़कियों को देख पुलिस भी चकराई
  • गुजरात से आई युवतियों ने प्राकृतिक आपदा के नाम पर लोगों से ठगे पैसे
  • नौ युवतियां हिरासत में, एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश

बरेली: यूपी के बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब जींस और टॉप में सजी-धजी युवतियां सड़कों पर भीख मांगती नजर आईं। आंवला-बदायूं मार्ग पर एलपीएस कॉलेज के पास इन लड़कियों को देखकर राहगीर चौंक गए। मामला तब और गंभीर हुआ जब कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी युवतियां प्राकृतिक आपदा का झूठा बहाना बनाकर राहगीरों से 100 से 200 रुपये की मदद मांग रही थीं। युवतियां एक फार्म में नाम भरवाकर लोगों से पैसे ऐंठ रही थीं।

कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई सभी नौ लड़कियां गुजरात के अहमदाबाद के थाना बटवा क्षेत्र के दुर्गानगर की निवासी हैं। ये सभी ‘बाढ़ पीड़िता’ होने का नाटक कर लोगों की भावनाओं से खेल रही थीं।

पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक पूजा गोस्वामी, छोटेलाल और दयावती शामिल थे, ने इन लड़कियों को हिरासत में लिया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने सभी पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है। अधिकारियों का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो इसी तरह भावनात्मक ड्रामे के जरिए लोगों से पैसे ऐंठता है।

Share This Article