प्रधानमंत्री Narendra Modi 20 जून 2025 को बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। Patliputra Junction से Gorakhpur के बीच चलने वाली यह नई ट्रेन 03210 Vande Bharat Express उद्घाटन के तौर पर शुक्रवार को रवाना होगी। ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से शुरू किया जाएगा।
जानिए ट्रेन का रूट और समय
यह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर तक पहुंचेगी।
🕘 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल (03210)
- Patliputra – 11:50 AM
- Hajipur – 12:30 PM
- Muzaffarpur – 1:35 PM
- Bapudham Motihari – 3:20 PM
- Sagauli – 3:40 PM
- Bettiah – 4:20 PM
- Narkatiaganj – 5:10 PM
- Bagaha – 6:10 PM
- Kaptanganj – 8:10 PM
- Gorakhpur – 9:30 PM
नियमित परिचालन का शेड्यूल (26502/26501)
नई वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।
⏱️ Gorakhpur to Patliputra (Train No. 26502)
- Departure from Gorakhpur – 5:40 AM
- Arrival at Patliputra – 12:45 PM
⏱️ Patliputra to Gorakhpur (Train No. 26501)
- Departure from Patliputra – 3:30 PM
- Arrival at Gorakhpur – 10:30 PM
किराया कितना होगा?
यात्रियों के लिए किराया इस प्रकार तय किया गया है:
- EC (Executive Chair Car):
- Patliputra to Gorakhpur – ₹1820
- Patliputra to Hajipur – ₹715
- CC (Chair Car):
- Patliputra to Gorakhpur – ₹925
- Patliputra to Hajipur – ₹380
ये है अब तक की चौथी वंदे भारत बिहार में
बिहार में यह वंदे भारत चौथी हाई-स्पीड ट्रेन होगी। इससे राज्य के यात्रियों को न केवल तेज़ सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे नेटवर्क में भी नया आयाम जुड़ जाएगा।