बिहार में iPhone की जिद बनी मौत की वजह, मजदूर पिता के इनकार पर किशोर ने गंवाई जान

खगड़िया जिले में 16 वर्षीय किशोर ने iPhone न मिलने पर मौत को गले लगाया, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Bihar Boy Suicide Over Iphone Demand
Bihar Boy Suicide Over Iphone Demand (PC: BBN24/Social Media)

बिहार के खगड़िया जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय किशोर ने महंगा iPhone न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान निखिल कुमार के रूप में हुई है, जो मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का निवासी था।

मजदूर पिता से की थी iPhone की डिमांड

निखिल के पिता, पंकज कुमार सिंह, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि निखिल पिछले कुछ दिनों से iPhone की जिद कर रहा था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पिता ने उसकी मांग पूरी करने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने यह खौफनाक कदम उठाया।

मुर्गा फार्म में लगाया फंदा

पुलिस के अनुसार, नाराज निखिल ने घर के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में गमछे से फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों ने उसे देखा, तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

निखिल अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटर का छात्र था। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर एक iPhone जैसी चीज़ के लिए किशोर ने इतनी बड़ी गलती क्यों कर दी।

Share This Article
Exit mobile version