Bihar News: दरभंगा और मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Akasa Air 1 जुलाई 2025 से Mumbai-Darbhanga-Mumbai रूट पर अपनी नई दैनिक फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा रोजाना उपलब्ध रहेगी, जिसमें यात्रियों को 180 इकोनॉमी क्लास सीटों की सुविधा मिलेगी।
शुरुआती चरण में इस नई सेवा का किराया लगभग ₹5000 तय किया गया है। इससे न केवल यात्रियों को यात्रा का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि पहले से संचालित एयरलाइनों के बीच किराए को लेकर प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।
अब तक Indigo और SpiceJet ही थे ऑप्शन
दरभंगा एयरपोर्ट से अब तक सिर्फ SpiceJet और IndiGo की ही उड़ानें संचालित हो रही थीं। अब Akasa Air की एंट्री के बाद यात्रियों के पास तीसरा विकल्प भी मौजूद रहेगा। फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 7 जोड़ी उड़ानें चल रही हैं, जिनमें दिल्ली के लिए 3 जोड़ी, मुंबई के लिए 2 जोड़ी, कोलकाता और हैदराबाद के लिए 1-1 जोड़ी शामिल हैं।
इनमें से 8 उड़ानें IndiGo, 4 SpiceJet और अब 1 जोड़ी Akasa Air की होगी।
सांसद Dr. Gopal Jee Thakur ने जताई खुशी
दरभंगा के सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष Dr. Gopal Jee Thakur ने Akasa Air की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि वे इस रूट पर नई उड़ान के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
उन्होंने कहा कि इस नई सेवा से Mumbai के अलावा अन्य शहरों के लिए यात्रा करना भी आसान होगा और दरभंगा से देश के धार्मिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर भी कार्य हो रहा है।
जल्द शुरू होगी Darbhanga-Ranchi फ्लाइट
Dr. Gopal Jee Thakur ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही Darbhanga-Ranchi रूट पर भी फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है, जिससे यात्री सुविधाओं में और सुधार होगा।
डीएम Kaushal Kumar ने किया एयरपोर्ट भूमि का निरीक्षण
शनिवार को दरभंगा के जिलाधिकारी Kaushal Kumar ने एयरपोर्ट विस्तार को लेकर अधिगृहीत की गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सड़क के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के निर्देश दिए और 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि पर एयरपोर्ट लॉजिस्टिक सुविधा के लिए सर्वेक्षण कराया।