मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मौत के बाद बिहार सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस संवेदनशील मामले में लापरवाही के आरोप में PMCH, पटना के प्रभारी उपाधीक्षक Dr. Abhijeet Singh को तत्काल पद से हटा दिया गया है। वहीं, SKMCH, मुजफ्फरपुर की डॉक्टर Dr. Kumari Vibha को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई विपक्ष के कड़े विरोध और जनदबाव के बीच हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, “दिनांक 01 जून 2025 को नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के मामले की जानकारी प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि Dr. Abhijeet Singh, प्रभारी उपाधीक्षक, PMCH, पटना अपने दायित्वों का सही से निर्वहन नहीं कर सके। यह उनकी प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। अतः उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।”
Dr. Kumari Vibha को निलंबन, संवेदनहीनता का आरोप
वहीं, SKMCH, मुजफ्फरपुर की Dr. Kumari Vibha पर इलाज में गंभीर लापरवाही और रेफरल पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगा है। विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आदेश में उल्लेख है कि “पीड़िता के इलाज में संवेदनहीनता दिखाते हुए डॉक्टर ने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया, जो चिकित्सा सेवा की गंभीर चूक है।”
निलंबन के बाद जांच जारी, आरोप पत्र की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि Dr. Kumari Vibha का निलंबन Bihar Government Servant Rules 2005 के तहत किया गया है। साथ ही विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे आरोप पत्र दायर किया जाएगा। फिलहाल Dr. Kumari Vibha का मुख्यालय बिहार स्वास्थ्य विभाग, पटना तय किया गया है।
विपक्ष का दबाव बना वजह?
सरकारी कार्रवाई के पीछे विपक्ष का दबाव भी बड़ी वजह माना जा रहा है। लगातार हो रहे विरोध और मीडिया कवरेज के चलते प्रशासन को इस मामले में सख्त रुख अपनाना पड़ा।