Tejashwi Yadav की अगुवाई में RJD ने आगामी Bihar Assembly Election 2025 के लिए चुनावी कैंपेन सॉन्ग जारी किया है। “अबकी अईहें तेजस्वी” टाइटल वाले इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इसमें उन्हें “बिहार का बेटा” बताकर सबसे योग्य नेता बताया गया है। गाने में साफ संदेश है – कोई Tejashwi Yadav से बेहतर नहीं।
वीडियो में दिखा बिहार के लिए विज़न
5 मिनट 44 सेकंड का यह कैंपेन सॉन्ग शुक्रवार को Tejashwi Yadav ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया। इसमें बताया गया है कि 2025 से 2030 तक बिहार में तेजस्वी युग का आगमन होगा। सॉन्ग में दावा किया गया है कि अब बिहार में बदलाव की बयार बहेगी।
रौशन सवेरा लईहें गे……#song #Bihar #TejashwiYadav #RJD #Viral pic.twitter.com/c7h42blOTy
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 27, 2025
रोजगार, बिजली, शिक्षा और उद्योग पर वादों की बारिश
गाने में RJD की प्रमुख योजनाएं और वादे गिनाए गए हैं –
- हर गरीब को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
- 1,500 रुपये महीना पेंशन
- ‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद
- शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना
- बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करना और पलायन रोकना
भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार का दावा
RJD के इस कैंपेन सॉन्ग में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, डॉक्टरों की उपलब्धता और विश्व स्तरीय अस्पतालों की सुविधा देने का वादा भी शामिल है। साथ ही मजदूरों और किसानों के जीवन में बदलाव लाने का भी संकल्प लिया गया है। इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जंग बताया गया है।
चुनाव प्रचार में सबसे आगे तेजस्वी
बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर RJD ने Tejashwi Yadav को महागठबंधन का सीएम चेहरा बताया है। हालांकि अन्य घटक दलों ने अभी इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन RJD की प्रचार मशीनरी पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है।