नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी Rajshri Yadav ने हाल ही में कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। राजश्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह अपने बेटे Iraaj Lalu Yadav और बेटी Katyayani के साथ घर लौट चुकी हैं। तेजस्वी यादव ने पत्नी और बेटे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कात्यायनी ने भाई को किया दुलार, परिवार में खुशी का माहौल
तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी भी इस मौके पर बेहद उत्साहित नजर आईं। वे अपने नन्हे भाई से लाड-प्यार करती दिखीं। पूरे Lalu Yadav परिवार में खुशी का माहौल है। इराज के आगमन से सभी सदस्य बेहद भावुक और प्रसन्न हैं।
लालू यादव ने पोते का नाम रखा इराज, तेजस्वी-राजश्री ने जोड़ा खास टच
Lalu Prasad Yadav ने अपने पोते का नाम Iraaj रखा, जिसे तेजस्वी और राजश्री ने थोड़ा बदलते हुए ‘Iraaj Lalu Yadav’ कर दिया। यह नाम परिवार के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखता है। सोशल मीडिया पर भी इराज की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर मना जश्न, प्रशंसकों ने दी बधाई
तेजस्वी यादव ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों समर्थकों ने उन्हें पिता बनने की शुभकामनाएं दीं।