पटना में पुलिस पर हमला: दबिश देने गई टीम पर फूटा आक्रोश, छत से पत्थर बरसाए, दारोगा का सिर फटा!

SC/ST एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने किया जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, FIR में 11 नामजद आरोपी

Police Attack In Patna Maranchi Area 3 Cops Injured
Police Attack In Patna Maranchi Area 3 Cops Injured (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • धनंजय सिंह उर्फ पोलो सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मचा बवाल
  • दारोगा आदर्श कुमार और दो सिपाही गंभीर रूप से घायल
  • 11 आरोपियों पर केस दर्ज, सभी फरार

पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के तीन भईया टोला में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस की टीम एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया।
इस हिंसक वारदात में दारोगा आदर्श कुमार, पीटीसी शैलेन्द्र कुमार और सिपाही सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से शैलेन्द्र कुमार को मोकामा रेफर किया गया।

धनंजय सिंह की गिरफ्तारी बन गई हमले की वजह

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस टीम कुशो सिंह के पुत्र धनंजय सिंह उर्फ पोलो सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उस पर SC/ST एक्ट के तहत फरवरी में मामला दर्ज हुआ था।
धनंजय सिंह, पुलिस को देखकर घर की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान वह घायल हो गया। जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी, तभी उसके परिजनों और समर्थकों ने पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

तीन पुलिसकर्मी घायल, एक का सिर फटा

हमले में दारोगा आदर्श कुमार और सिपाही सुजीत कुमार को हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पीटीसी शैलेन्द्र कुमार का सिर फट गया है।
घटना के बाद पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में शामिल हैं:

  • धनंजय कुमार
  • नीलू देवी (पत्नी)
  • अभि कुमार (पुत्र)
  • रविशंकर कुमार, सुनील कुमार, नयन कुमार, मृत्युंजय कुमार, अजय सिंह, अशोक सिंह, अरुण सिंह, गौरव कुमार

आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

हमले के बाद से सभी नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Share This Article
Exit mobile version