राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board – RSSB) द्वारा आयोजित Computer (Sanganak) भर्ती परीक्षा 2023 का बहुप्रतीक्षित परिणाम आज, 3 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
03 मार्च 2024 को हुई थी परीक्षा
RSSB द्वारा Computor (Sanganak) पदों के लिए 03 मार्च 2024 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 583 पदों को भरा जाना है। जिनमें से Non-TSP क्षेत्र के लिए 512 पद आरक्षित हैं।
यह थी भर्ती प्रक्रिया की टाइमलाइन
- आवेदन शुरू: 12 जुलाई 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2023
- एडमिट कार्ड जारी: 23 फरवरी 2024
- परीक्षा तिथि: 03 मार्च 2024
- आंसर की जारी: 28 मार्च 2024
- रिजल्ट जारी: 3 जुलाई 2025
योग्यता और पात्रता शर्तें
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र थे जिनके पास गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों में स्नातक डिग्री हो। इसके अलावा DOEACC से O लेवल प्रमाणपत्र, ITI से कंप्यूटर ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स, या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सर्टिफिकेट अनिवार्य था। साथ ही देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी आवश्यक मानी गई थी।
आयु सीमा और शुल्क विवरण
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- सामान्य/ओबीसी वर्ग: ₹600
- एससी/एसटी वर्ग: ₹400
- संशोधन शुल्क: ₹300
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या बैंक चालान से किया जा सकता था।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक पर क्लिक करके सीधे RSSB की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
🔗 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
यदि आप इस भर्ती में सफल रहे हैं, तो बधाई! और यदि नहीं, तो घबराएं नहीं, आगे और भी कई सरकारी नौकरियों की भर्तियाँ आ रही हैं। RSSB से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
नोट: अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।