करिश्मा कपूर की एक्स ननद का बड़ा खुलासा, तीसरी भाभी पर उठाए चौंकाने वाले सवाल

बिजनेस टाइकून संजय कपूर की मौत के बाद से प्रॉपर्टी विवाद गहराया, अब मंदीरा कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Karisma Kapoor Property Dispute Sanjay Kapoor Sister Revelation
Karisma Kapoor Property Dispute Sanjay Kapoor Sister Revelation (PC: BBN24/Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके ससुराल में प्रॉपर्टी और बिजनेस बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बिजनेस टाइकून संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के निधन के बाद से ही सोना कॉमस्टार और घर की प्रॉपर्टी के हिस्सेदारी को लेकर कानूनी जंग छिड़ी हुई है।

एक्स ननद मंदीरा कपूर की एंट्री

अब इस विवाद में करिश्मा कपूर की एक्स ननद मंदीरा कपूर (Mandira Kapoor) की एंट्री ने नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी। मंदीरा ने अपनी मां रानी कपूर का साथ देते हुए साफ कहा कि प्रॉपर्टी विवाद के पीछे कई राज छिपे हुए हैं।

भाभी प्रिया सचदेव पर शक

मंदीरा कपूर ने अपनी तीसरी भाभी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि नाम बदलने से लेकर कंपनी से उनकी मां को बेदखल करने तक की साजिश रची गई। इतना ही नहीं, मंदीरा ने भाई संजय कपूर की मौत पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विवाद पर गहराया सस्पेंस

इस पूरे मामले ने करिश्मा कपूर के ससुराल में तनाव और बढ़ा दिया है। संजय कपूर की मेडिकल रिपोर्ट को लेकर उठाए गए सवालों ने प्रॉपर्टी विवाद को और उलझा दिया है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस कानूनी लड़ाई का अंत किस ओर जाता है।

Share This Article
Exit mobile version