पवन सिंह ने फिर किया प्यार का इज़हार? 24 साल की Monika Mishra पर आया दिल, हो गई चर्चा तेज़

दो शादियों के बाद भी थमे नहीं 'Power Star' Pawan Singh के अफेयर के चर्चे, अब 24 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार Monika Mishra से जुड़े नाम

Savitri Mehta
Pawan Singh New Affair With Monika Mishra Bhojpuri Video
(Image Source: Social Media Sites)

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता Pawan Singh न सिर्फ़ अपनी दमदार आवाज़ और एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर विवादों में रहती है। दो शादियां करने के बावजूद पवन सिंह एक बार फिर अपने लेटेस्ट अफेयर को लेकर चर्चा में हैं, और इस बार उनका नाम जुड़ा है 24 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Monika Mishra से।

Monika Mishra के लिए बोला विवादित बयान

हाल ही में एक इवेंट के दौरान पवन सिंह को Monika Mishra के साथ देखा गया, जहां उन्होंने मंच पर ही उनके कंधे पर हाथ रखकर कहा, “भगवान ने अगर Monika Mishra को Monika Singh बनाया होता तो हम कुछ ट्राई करते।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और फैंस के बीच बहस छिड़ गई।

सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

पवन सिंह के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने सवाल उठाया कि एक सीनियर एक्टर को एक यंग लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करना शोभा नहीं देता। कुछ लोगों ने इसे “अनुचित और असंवेदनशील” करार दिया।

पहली बार नहीं है ऐसा मामला

यह पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह मंच पर किसी नई एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते नजर आए हों। इससे पहले भी वह कई इवेंट्स में अपनी को-स्टार्स के साथ इस तरह की हरकतों के लिए ट्रोल हो चुके हैं।

कौन हैं Monika Mishra?

Monika Mishra उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली हैं और एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। उम्र में Monika, पवन सिंह से करीब 15 साल छोटी हैं। पवन सिंह जहां 39 साल के हैं, वहीं Monika Mishra मात्र 24 वर्ष की हैं।

क्या सच में कुछ चल रहा है दोनों के बीच?

हालांकि अभी तक पवन सिंह या मोनिका मिश्रा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इनकी वायरल तस्वीरें और बयानों ने अफवाहों को हवा जरूर दे दी है। फैंस अब इस कथित रिश्ते पर और अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Exit mobile version