उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर और सांप पकड़ने के लिए जाने जाने वाले Murliwale Hausla को आज एक जहरीले Cobra सांप ने डंस लिया। डसने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
15.8 मिलियन YouTube फॉलोवर्स वाले Murliwale हैं इंटरनेट सेंसेशन
Murliwale Hausla सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 15.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा Facebook पर 5.5 मिलियन और Instagram पर 2.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह देशभर में अपनी साहसिक और इंसानियत से भरी सांप पकड़ने की वीडियो के लिए जाने जाते हैं।
अब तक पकड़ चुके हैं 8000 से ज्यादा सांप
Murliwale Hausla का कहना है कि उन्होंने अब तक करीब 8,000 सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा है और लोगों की जान बचाई है। उनकी खासियत यह है कि वह सांपों को बिना मारे, सुरक्षित जंगलों में छोड़ते हैं। यही वजह है कि उन्हें लोग सिर्फ यूट्यूबर ही नहीं, बल्कि ‘सांपों के मसीहा’ के रूप में भी जानते हैं।
फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ
Cobra के डसने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी परेशान हैं। हजारों लोग “Get Well Soon Murliwale” जैसे हैशटैग के साथ दुआएं भेज रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।