रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) ने शहर के 500 बड़े टैक्स बकाएदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई इस सूची में कई नामचीन संस्थान और स्कूल शामिल हैं, जिनपर लंबे समय से होल्डिंग टैक्स बकाया है।
दस दिन में चुकाना होगा टैक्स, वरना होगी सख्त कार्रवाई
निगम प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर सूची जारी करने के बाद सभी बकाएदारों को 10 दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई और कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।
किन पर सबसे ज्यादा बकाया?
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT, सरकुलर रोड) – ₹16.54 लाख
- सरस्वती विद्या मंदिर, धुर्वा – ₹14.89 लाख
- ISM पुंदाग कैंपस – ₹12.05 लाख
- राज अस्पताल कैंपस (हरीश मुंजाल) – ₹11.35 लाख
- फिरायालाल पब्लिक स्कूल – ₹11.35 लाख
- DAV पब्लिक स्कूल संबद्ध संस्थान – ₹10.79 लाख
- हिन्दुस्तान बिल्डिंग, मेन रोड (भाला परिवार) – ₹10.34 लाख
- सुशील लोहिया, कचहरी रोड – ₹10.33 लाख
- इला रानी, कोकर व अन्य – ₹9.84 लाख
कितने लोग कितने बकाएदार?
- ₹10 लाख से अधिक बकाएदार – 7 संस्थान
- ₹5 से 10 लाख तक – 15 बकाएदार
- ₹1 से 5 लाख तक – 369 लोग
- ₹86 हजार से 1 लाख तक – 109 लोग
निगम का अल्टीमेटम
रांची नगर निगम ने साफ किया है कि तय समय सीमा में टैक्स न चुकाने वालों पर सीधे जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम निगम की ओर से टैक्स वसूली को तेज़ करने और बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।