Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chirag Paswan आज एक नई राजनीतिक शुरुआत करने जा रहे हैं। भोजपुर जिले के आरा में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से ‘Nava Sankalp Yatra’ का आगाज होगा, जिसे लोजपा (रा) ने ऐतिहासिक और निर्णायक बताया है।
Bihar Election 2025: नव संकल्प महासभा से रणनीतिक शंखनाद
लोजपा (रामविलास) की यह पहली बड़ी रैली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी का स्पष्ट संकेत दे रही है। ‘Diarch – Goal 2025’ थीम के तहत पार्टी ने जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया कैंपेन भी तेज कर दिए हैं।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भोजपुर, पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व अरवल जैसे जिलों से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंच पर Chirag Paswan के साथ-साथ सांसद Arun Bharti, Veena Devi, Shambhavi Chaudhary, प्रदेश अध्यक्ष Raju Tiwari, छात्र नेता Yamini Mishra और Hulas Pandey जैसे नेता मौजूद रहेंगे।
‘Bihar First, Bihari First’ का नारा फिर गूंजा
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है – ‘Bihar First, Bihari First’ की भावना को फिर से जीवित करना। चिराग पासवान अपने पिता Ram Vilas Paswan के सपनों को साकार करने की बात कह रहे हैं। वह इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार की जनता को नया विजन और नेतृत्व देने का दावा कर रहे हैं।
राज्यभर में होंगे Nava Sankalp कार्यक्रम
पार्टी प्रवक्ता Manish Singh ने कहा कि नव संकल्प महासभा में लाखों की भीड़ जुटेगी और यह पार्टी की ताकत को साबित करेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रभारी Arun Bharti और अध्यक्ष Raju Tiwari कई दिनों से आरा में मौजूद हैं और खुद निगरानी कर रहे हैं।
हर वर्ग से मिल रहा समर्थन: पार्टी का दावा
चिराग पासवान को लेकर लोजपा प्रवक्ता का कहना है कि वो सिर्फ एक जाति नहीं, बल्कि हर वर्ग के नेता बनकर उभर रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। महासभा इस बात का प्रमाण बनेगी कि पार्टी अब केवल तैयारी नहीं कर रही, बल्कि चुनावी रणभूमि में उतर चुकी है।