RJD Bihar President: 21 जून को मिलेगा नया नेता, Mangni Lal Mandal की ताजपोशी तय?

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले RJD नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन को मज़बूती देने की तैयारी में जुटी है, 21 जून को हो सकती है घोषणा

Rashtriya Janata Dal Bbn24
(Image Source: Social Media Sites)

पटना: बिहार की राजनीति में एक अहम बदलाव की सुगबुगाहट है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 21 जून 2025 को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी के सांगठनिक चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं और इसी दौरान यह बड़ा फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने संभावित नामों पर चर्चा लगभग पूरी कर ली है।

कौन होगा RJD का नया चेहरा?

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है। मंगनी लाल मंडल, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम और कुमार सरबजीत जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम सामने आ रहा है। हालांकि मंगनी लाल मंडल का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। वे मधुबनी के निवासी हैं, धानुक समुदाय से आते हैं और लालू-राबड़ी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने RJD छोड़कर JDU का दामन थामा था, लेकिन अब फिर से घर वापसी कर चुके हैं।

EBC कार्ड खेलने की तैयारी में है RJD

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RJD इस बार अति पिछड़ा (EBC) समाज के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मंगनी लाल मंडल को दे सकती है। जातीय जनगणना के अनुसार, बिहार की 36% आबादी EBC वर्ग से आती है, और RJD इस वर्ग में पकड़ मज़बूत करना चाहती है।

क्यों हटाए जा सकते हैं Jagdanand Singh?

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। पिछले कुछ समय से पार्टी के अंदर उनकी नाराजगी और दूरी की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। उपचुनावों में हार के बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय आना भी बंद कर दिया था। रामगढ़ सीट से उनके बेटे अजीत सिंह की हार ने उनके मनोबल को भी प्रभावित किया।

28 साल में 6 अध्यक्ष, अब बारी नए नेतृत्व की

1997 से लेकर अब तक RJD को छह प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं: कमल पासवान, उदय नारायण चौधरी, पीतांबर पासवान, अब्दुल बारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे और जगदानंद सिंह। अब पार्टी 21 जून को अपने सातवें अध्यक्ष की घोषणा करने जा रही है।

Share This Article
Exit mobile version