Jeff Bezos Wedding: ₹430 करोड़ की रॉयल वेडिंग, Venice बना सितारों का महाकुंभ!

अमेज़न के फाउंडर Jeff Bezos और जानी-मानी न्यूज एंकर Lauren Sanchez की शादी इटली के Venice शहर में धूमधाम से हो रही है, जिसमें दुनियाभर की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding Venice 2025
Jeff Bezos Lauren Sanchez Wedding Venice 2025 (Source: BBN24/Google/Social Media)

Jeff Bezos और Lauren Sanchez की शादी ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं। शुक्रवार, 27 जून 2025 को Venice के San Giorgio Maggiore आइलैंड पर इस रॉयल वेडिंग का आयोजन हो रहा है। यह शादी सिर्फ एक निजी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘सदी की शादी’ के रूप में देखी जा रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में वेनिस को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

₹430 करोड़ का खर्च, बनी सबसे महंगी शादियों में शामिल

इस शादी पर अनुमानित 50 मिलियन डॉलर (करीब ₹430 करोड़) खर्च हो रहे हैं। यह रकम इस वेडिंग को दुनिया की सबसे रॉयल और महंगी शादियों की सूची में ले आती है। Jeff Bezos द्वारा Lauren Sanchez को दी गई सगाई की Platinum Diamond Ring की कीमत ही लगभग ₹2530 करोड़ थी।

250 मेहमान, जिनमें शामिल हैं दुनिया की बड़ी हस्तियां

इस शाही शादी में लगभग 200-250 गेस्ट शामिल हो रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Kim Kardashian और Khloé Kardashian (शोबिज)
  • Oprah Winfrey (मीडिया)
  • Orlando Bloom (फिल्मी दुनिया)
  • Ivanka Trump (राजनीति)
  • Tom Brady (खेल जगत)
  • Queen Rania of Jordan (राजघराना)
  • Spencer Antle (फैशन डिजाइनर)

भारत से Natasha Poonawalla भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो एक फैशन आइकन और Serum Institute of India के CEO Adar Poonawalla की पत्नी हैं।

Lauren Sanchez: एक एंकर से अरबपति की दुल्हन तक का सफर

Lauren Sanchez पेशे से जर्नलिस्ट और न्यूज एंकर रही हैं। Jeff Bezos और Lauren पिछले 6 सालों से साथ हैं। दोनों की सगाई 2023 में हुई थी, जिसमें Bezos ने उन्हें डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया था।

शादी की जगह और परफॉर्मेंस

  • शादी San Giorgio Maggiore के खुले एंफीथिएटर में हो रही है।
  • Andrea Bocelli के बेटे Matteo Bocelli यहां म्यूजिकल परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
  • यह जगह St. Mark’s Square के सामने स्थित है।

Lauren Sanchez का फैशन ग्लैमर भी बना चर्चा का विषय

  • शादी के तीन दिनों के लिए Lauren ने 27 ड्रेस डिज़ाइन करवाई हैं।
  • ये ड्रेस Dolce & Gabbana के डिजाइनर Domenico Dolce द्वारा तैयार की गई हैं।

वेनिस की ओर बेजोस कपल की एंट्री

  • Jeff Bezos और Lauren Sanchez हेलीकॉप्टर से वेनिस पहुंचे और Aman Hotel में रुके, जहां एक रात का खर्च लगभग ₹4 लाख है।
  • शादी में शामिल होने के लिए वेनिस एयरपोर्ट पर 95 प्राइवेट जेट्स की लैंडिंग रिक्वेस्ट की गई है।

वेनिस को दिया गया ₹30 करोड़ का डोनेशन

Veneto क्षेत्र के गवर्नर Luca Zaia के अनुसार, Jeff Bezos और Lauren ने स्थानीय आर्टिस्ट्स और कारीगरों की मदद के लिए वेनिस को ₹30 करोड़ (3 मिलियन यूरो) दान में दिए हैं। इससे यह शादी सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि लोकल कम्युनिटी के लिए भी लाभदायक साबित हो रही है।

पहले पत्नी MacKenzie Scott से तलाक के बाद अब नई शुरुआत

Jeff Bezos की पहली पत्नी MacKenzie Scott से 25 साल की शादी 2019 में खत्म हुई थी। इसके बाद 2023 में उन्होंने Lauren Sanchez से सगाई की थी और अब 2025 में यह खूबसूरत कपल जिंदगी के नए सफर पर निकल पड़ा है।

Share This Article
Exit mobile version