2 दिन पहले ही सस्पेंड हुईं Thailand की PM Paetongtarn Shinawatra, अब Culture Minister बनकर सरकार में लौटीं!

Thailand की सस्पेंडेड PM Paetongtarn Shinawatra ने किया चौंकाने वाला पॉलिटिकल कमबैक, नई कैबिनेट में ली Culture Minister की शपथ, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप।

Paetongtarn Shinawatra Joins New Thailand Government
Paetongtarn Shinawatra Joins New Thailand Government (Source: BBN24/Google/Social Media)

थाईलैंड की निलंबित प्रधानमंत्री Paetongtarn Shinawatra ने राजनीति में एक बड़ा दांव चलते हुए खुद को फिर से सत्ता के करीब ला खड़ा किया है। मंगलवार को सस्पेंड हुईं शिनावात्रा ने गुरुवार को नवगठित थाई कैबिनेट में Culture Minister के रूप में शपथ ली है।

Surya Juangroongruangkit के नेतृत्व में बनी नई सरकार में शामिल होने के बाद भले ही उनका रुतबा कम हुआ हो, लेकिन वह अब भी सत्ता की परिधि में बनी हुई हैं। यह शपथ ऐसे वक्त में ली गई है जब वह एक विवादास्पद बातचीत के चलते एथिक्स जांच का सामना कर रही हैं।

सस्पेंड होने के 48 घंटे में फिर सरकार का हिस्सा बनीं Paetongtarn

Paetongtarn को मंगलवार को प्रधानमंत्री पद से निलंबित कर दिया गया था। उसी दिन Thailand King ने नई कैबिनेट को मंजूरी दी, जिसमें उन्हें Culture Minister बनाया गया। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी भले ही सीमित हो, लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक मजबूत संदेश है कि शिनावात्रा अभी भी राजनीतिक खेल से बाहर नहीं हैं।

Culture Ministry को थाईलैंड में सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं की देखरेख के लिए जाना जाता है। इसमें रक्षा या विदेश नीति जैसी शक्तियां नहीं होतीं, लेकिन नैरेटिव गढ़ने की यह एक अहम कुर्सी मानी जाती है।

क्यों हुईं निलंबित? 9 मिनट की कॉल ने मचाया बवाल

Paetongtarn Shinawatra और कम्बोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री Hun Sen के बीच 17 मिनट की फोन बातचीत हुई थी, जिसमें से 9 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग लीक हो गई। इस लीक कॉल में शिनावात्रा थाईलैंड की सेना के लेफ्टिनेंट जनरल की आलोचना करती नजर आईं।

इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में खुद को “कम्बोडिया का PM बनने लायक” तक कह दिया और सेना के जनरल Boonsin Padklang को “cool दिखने वाला” कहा। इन टिप्पणियों ने देश की सेना और राजनीतिक व्यवस्था के बीच तनाव को और बढ़ा दिया, जिससे उनका प्रधानमंत्री पद खतरे में आ गया।

कौन हैं Paetongtarn Shinawatra?

38 वर्षीय Paetongtarn, थाई अरबपति और पूर्व प्रधानमंत्री Thaksin Shinawatra की सबसे छोटी बेटी हैं। वह सत्तारूढ़ Pheu Thai Party की प्रमुख हैं, जिसे पहले लोकतंत्र समर्थक पार्टी के रूप में जाना जाता था। अगस्त 2024 में वह प्रधानमंत्री बनीं, और इस पद पर पहुंचने वाली देश की केवल दूसरी महिला बनीं।

उन्होंने थाईलैंड के प्रतिष्ठित Chulalongkorn University से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री और University of Surrey, UK से इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है। 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने बैंकॉक के McDonald’s में पार्ट टाइम काम करके पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं।

Share This Article
Exit mobile version