बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है। जनता को सीधा राहत देते हुए राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Social Security Pension Scheme) के तहत मिलने वाली राशि में तीन गुना बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने “X” (पूर्व में Twitter) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा,
“मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने ₹400 की जगह ₹1100 पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर महीने की 10 तारीख को यह राशि सीधे उनके खातों में पहुंच जाए।”
राज्य सरकार के इस फैसले से कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ी संख्या में वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। इस निर्णय को विधानसभा चुनावों से पहले “मास्टरस्ट्रोक” माना जा रहा है, जिससे Nitish Kumar की छवि जनता के हितैषी नेता के तौर पर और मजबूत हो सकती है।