बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Motor Vehicle Inspector (MVI) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति बिहार सरकार के परिवहन विभाग के अंतर्गत की जाएगी। कुल 28 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
जानें कितने पदों पर है भर्ती
BPSC द्वारा जारी वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार, वर्गवार पदों की संख्या निम्नलिखित है:
- सामान्य वर्ग: 13 पद
- EWS: 03 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 05 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 03 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 02 पद
- BC वर्ग की महिला: 02 पद
योग्यता और आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक):
- न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र: 42 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
- General/OBC/EWS/अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹750
- SC/ST/Divyang/Women (केवल बिहार निवासी): ₹200
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
चयन दो चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में होंगे ये पेपर:
- General Studies – 100 अंक
- Automobile या Mechanical Engineering – 100 अंक
- Motor Vehicle Rules & Acts – 100 अंक
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 10 जून 2025
- अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।