लोहरदगा: झारखंड पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लोहरदगा जिले से कुख्यात और हार्डकोर नक्सली Lalindra Mahto उर्फ Rajkumar Yadav को गिरफ्तार किया गया है, जो कि CPI (Maoist) से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललिंद्र महतो लोहरदगा के आसपास के क्षेत्रों में छिपा हुआ है। इसके बाद विशेष छापेमारी दल गठित कर करचा टोली इलाके में अभियान चलाया गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है ललिंद्र महतो
गिरफ्तार किया गया नक्सली ललिंद्र महतो झारखंड के लोहरदगा जिले के सेमरडीह गांव (थाना क्षेत्र किस्को) का निवासी है और स्व. लखन महतो का पुत्र है। ललिंद्र कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और वर्षों से फरार था।
पुलिस के अनुसार, वह भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी नक्सली Ravindra Ganjhu के दस्ते का सक्रिय सदस्य भी रह चुका है। उसकी गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली है।
एसपी सादिक अनवर रिजवी के निर्देशन में हुई बड़ी कार्रवाई
यह सफलता लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के कमांडेंट के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान मिली। छापेमारी टीम में G-Company के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे और किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज की अगुवाई में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
ललिंद्र महतो की गिरफ्तारी क्यों है अहम?
- वर्षों से फरार चल रहा था
- कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल
- माओवादी नेटवर्क से गहरा संबंध
- 15 लाख के इनामी दस्ते में शामिल
- क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को मिलेगी नई ताकत