आमतौर पर फ्लाइट यात्रियों को ज़िम्मेदार और शिक्षित समझा जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Indigo Flight के एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है। वीडियो में एक यात्री को Life Jacket चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जैसे ही एक सहयात्री ने उसे ऐसा करते हुए देखा, तुरंत टोका और बैग खोलने को कहा। बैग से Life Jacket निकलते ही यात्रियों ने उसे जमकर लताड़ लगाई।
वीडियो हुआ वायरल, लोगों का फूटा गुस्सा
@travel.instaagram नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 1,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति चोरी कर रहे यात्री से कहता है—”भैया, ये सही नहीं है… बैग खोलिए।” जैसे ही बैग से Life Jacket निकलती है, सभी यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ता है।
कानून का उल्लंघन है फ्लाइट से चोरी करना
बता दें, फ्लाइट में Life Jacket चोरी करना सिर्फ अनैतिक नहीं, कानूनी अपराध भी है। DGCA (Directorate General of Civil Aviation) और एयरलाइन्स की गाइडलाइन के अनुसार यह सुरक्षा उल्लंघन है, जिसके लिए ₹50,000 तक का जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। हालांकि यह वीडियो Indigo की फ्लाइट का बताया जा रहा है, लेकिन फ्लाइट नंबर या रूट की पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा—”ट्रेन वाली हरकतें प्लेन में क्यों?”
दूसरे ने तंज कसा—”शायद इसे लगा ये रेनकोट है, फ्री में ले जाऊं!”
एक अन्य ने लिखा—”ये तो सिविक सेंस की हत्या है!”
सुरक्षा के उपकरण से छेड़छाड़ नहीं कर सकते
Life Jacket जैसे सुरक्षा उपकरण आपात स्थिति में यात्रियों की जान बचाने के लिए होते हैं। इन्हें चुराना या छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। इस तरह की घटनाएं न केवल फ्लाइट सुरक्षा को प्रभावित करती हैं, बल्कि यात्रियों की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करती हैं।