रक्षाबंधन 2025 में हो सकती है गलती! जानिए राखी बांधने की असली तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा से जुड़ी सच्चाई

इस बार रक्षाबंधन की तारीख को लेकर है असमंजस! 8 या 9 अगस्त—जानिए कौन-सी तारीख है सही, किस समय बहनें बांधें राखी ताकि भाई को मिले लंबी उम्र का आशीर्वाद।

Raksha Bandhan 2025 Date Muhurat Bhadra
Raksha Bandhan 2025 Date Muhurat Bhadra (Source: BBN24/Google/Social Media)

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला एक पवित्र बंधन है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी (Rakhi) बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। लेकिन 2025 में रक्षाबंधन की तारीख और भद्रा काल को लेकर भ्रम की स्थिति है।

रक्षाबंधन 2025 की सही तारीख: 8 या 9 अगस्त?

ज्योतिषाचार्य Anish Vyas के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:14 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:34 बजे समाप्त होगी। पंचांग के नियमों के अनुसार त्योहार उदयातिथि के अनुसार मनाया जाता है, इसलिए रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

भद्रा काल कब रहेगा?

2025 में Bhadra Kaal का प्रभाव केवल 8 अगस्त की रात तक ही रहेगा। 9 अगस्त की सुबह तक भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे यह दिन राखी बांधने के लिए संपूर्ण रूप से शुभ और शुद्ध माना जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त – कब बांधें राखी?

9 अगस्त को बहनों के पास कई शुभ मुहूर्त होंगे जब वे अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं:

  • मुख्य राखी बांधने का मुहूर्त: सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:53 तक।
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 7:19 बजे से रात 9:24 बजे तक।

अगर बहनें दिन में राखी नहीं बांध पाएं तो प्रदोष काल में भी राखी बांधना पूरी तरह शुभ होगा।

रक्षाबंधन का महत्व

रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जो हर जाति, वर्ग और धर्म की सीमाओं को पार कर पूरे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। यह पर्व न केवल परंपरा को जीवित रखता है बल्कि भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम, त्याग और सुरक्षा का भाव भी भरता है।

Share This Article
Exit mobile version