गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब! ‘Waqf Bachao, Samvidhan Bachao Rally’ में Tejashwi Yadav और Pappu Yadav ने भरी हुंकार

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, वक्फ संपत्ति और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का उठाया मुद्दा

Waqf Bachao Samvidhan Bachao Patna Rally
Waqf Bachao Samvidhan Bachao Patna Rally (Source: BBN24/Google/Social Media)

Tejashwi Yadav ने ‘Waqf Bachao, Samvidhan Bachao Rally’ में मंच से साफ कहा — “यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह हम सबका हिंदुस्तान है।” पटना के गांधी मैदान में भारी भीड़ के सामने उन्होंने केंद्र सरकार पर वक्फ संपत्तियों को जबरन हथियाने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को दस्तावेज दोबारा जमा करने का आदेश संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।

उन्होंने वक्फ संशोधन कानून 2025 को मुसलमानों की जमीन छीनने की एक सुनियोजित साजिश बताया। काली पट्टी बांधकर तेजस्वी ने अपने विरोध को प्रतीकात्मक रूप से भी ज़ाहिर किया और कहा कि देश को बांटने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर तेजस्वी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे युवाओं को संबोधित करते हुए जोश भरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता संविधान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

पप्पू यादव ने भी उठाई मोहब्बत की आवाज

Pappu Yadav, जन अधिकार पार्टी के नेता, ने रैली में शामिल होकर अपने ट्वीट से संदेश दिया:
“Modi ji, इस देश में नहीं चलेगी नफ़रत, बचेगी सिर्फ़ मोहब्बत।
एक हाथ में गीता और कुरान, दूसरे में तिरंगा और संविधान,
तभी बचेगा हमारा हिंदुस्तान।”

उनका यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

गांधी मैदान में दिखा ऐतिहासिक जनसमूह

रैली में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुस्लिम समाज, दलित संगठन और कई सामाजिक संस्थाएं गांधी मैदान में एकजुट हुईं। यह रैली सिर्फ विरोध का मंच नहीं रही, बल्कि एकता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की आवाज भी बनी।

Tejashwi Yadav और Pappu Yadav दोनों ने इस रैली के जरिए केंद्र की नीतियों पर सवाल खड़े किए और भविष्य में बड़े जनांदोलन का संकेत भी दिया।

Share This Article
Exit mobile version