मोकामा के चर्चित पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दो दिन पहले जेल से रिहा होते ही बड़ा ऐलान कर डाला। उन्होंने कहा कि अब वह खुद मोकामा विधानसभा से 2025 का चुनाव लड़ेंगे। यहीं नहीं, उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी चुनौती दे डाली कि अगर वो मोकामा से लड़ते हैं, तो उनकी जमानत जब्त करा देंगे।
पत्नी MLA नीलम देवी के कामकाज पर उठाए सवाल
पत्रकारों से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या पत्नी नीलम देवी को फिर से टिकट मिलेगा, तो उन्होंने दो टूक कहा- “नहीं, बढ़िया काम नहीं की।” अनंत ने यह भी कहा कि नीलम देवी जनता से जुड़ी नहीं रहीं। उन्होंने यहां तक कह दिया, “पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा।” इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
86 लाख के फ्लैट के पीछे 25 लाख की डील? PK ने मंगल पांडेय पर लगाया बड़ा घोटाला!
2022 में नीलम देवी बनी थीं विधायक, अब हो सकती हैं बाहर
अनंत सिंह की विधायकी 2022 में AK-47 केस में दोषी ठहराए जाने के बाद खत्म हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी RJD के टिकट पर जीतकर विधायक बनी थीं। लेकिन अब अनंत सिंह खुद फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
नीतीश सरकार में नीलम देवी का समर्थन, बदली दिशा?
2024 की शुरुआत में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA का दामन थामा, तो विश्वास मत के दौरान नीलम देवी ने भी सरकार को समर्थन दे दिया था। इसके बाद अब अनंत सिंह के सुर बदलने से यह साफ है कि पारिवारिक और राजनीतिक समीकरणों में बड़ा फेरबदल हो सकता है।
UPPSC Staff Nurse Result 2025: लिस्ट में है आपका रोल नंबर? एक क्लिक में करें चेक