Miss World 2025 का भव्य फिनाले आज 31 मई को हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। यह 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता है और इस बार भारत की उम्मीदों की किरण बनकर उभरी हैं Nandini Gupta, जिन्होंने टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है। देशभर की निगाहें इस वक्त उन्हीं पर टिकी हैं। अगर Nandini आज ये खिताब जीत लेती हैं तो पूरे 8 साल बाद भारत को Miss World का खिताब मिलेगा।
3 करोड़ के ताज की खासियत क्या है?
Miss World 2025 की विजेता को सिर्फ एक खिताब ही नहीं, बल्कि एक बेशकीमती ताज भी मिलेगा जिसकी कीमत ₹3 करोड़ बताई जा रही है। इस ताज को 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है, जिसमें 175.49 कैरेट के नीलम और 1770 छोटे हीरे जड़े गए हैं। इसमें नीले रंग का इस्तेमाल शांति, समझदारी और निष्ठा का प्रतीक माना गया है। यह ताज विश्व सुंदरी को रॉयल्टी का एहसास दिलाता है।
कितनी है Miss World 2025 की प्राइज मनी?
Miss World 2025 की विजेता को इस साल कुल ₹1.15 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी। पिछले साल की तुलना में इस बार इनाम राशि में बढ़ोतरी की गई है। इस रकम के साथ-साथ विजेता को कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका और एक साल का ग्लोबल टूर भी मिलेगा।
कौन हैं Nandini Gupta?
Nandini Gupta राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और मात्र 19 साल की उम्र में Miss India 2023 का खिताब जीत चुकी हैं। वह Miss Rajasthan समेत कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी हैं। Nandini के पिता किसान और बिजनेसमैन हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। उनकी छोटी बहन का नाम Ananya Gupta है। पिछले दो साल से Nandini मुंबई में Miss World प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं। अब देखना ये है कि क्या उनकी मेहनत रंग लाती है और भारत एक बार फिर से Miss World का खिताब अपने नाम करता है।
कहां और कैसे देखें फिनाले लाइव?
Miss World 2025 का फिनाले आज शाम को हैदराबाद में लाइव आयोजित किया जाएगा। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, YouTube और मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। भारत समेत पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी।