17000 करोड़ बैंक घोटाला: अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की बड़ी छापेमारी

मुंबई में अनिल अंबानी के आवास पर CBI का छापा, 17000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी केस में कार्रवाई

Rohit Mehta Journalist
Anil Ambani Cbi Raid Bank Fraud 17000 Crore
Anil Ambani Cbi Raid Bank Fraud 17000 Crore (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी
  • 17000 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में जांच तेज
  • रिलायंस ADA ग्रुप कंपनियां भी रडार पर

मुंबईः देश के चर्चित उद्योगपति अनिल अंबानी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित उनके ठिकानों पर 17000 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में छापेमारी की।

सुबह 7 बजे पहुंची CBI टीम

सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे सीबीआई अधिकारी कफ परेड स्थित अंबानी के आलीशान आवास सीविंड पहुंचे। यहां सात से आठ अधिकारी टीम के साथ दाखिल हुए और घंटों तक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान अनिल अंबानी और उनका परिवार घर पर ही मौजूद था।

ED की पूछताछ के बाद CBI की कार्रवाई

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 अगस्त को अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। ईडी ने अंबानी के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत समन भेजा था। इनमें उनके करीबी सहयोगी अमिताभ झुनझुनवाला और सतीश सेठ शामिल हैं, जो रिलायंस ADA ग्रुप में अहम पदों पर रहे हैं।

रिलायंस ADA ग्रुप की कंपनियों पर भी जांच

CBI की यह रेड केवल अंबानी तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी ने रिलायंस ADA ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों तक अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस मामले में छह से अधिक समन जारी किए जा चुके हैं और कई वित्तीय लेन-देन की गहन जांच जारी है।

Share This Article