Gold Price Today: रिकॉर्ड पर सोना, 10 ग्राम Gold का भाव ₹1,01,350 पहुंचा
आज यानी 22 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों (Gold Price Today) में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। महज एक दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹3000 तक बढ़कर ₹1,01,350 तक पहुंच गया है। यह सोने की अब तक की सबसे ऐतिहासिक ऊंचाई मानी जा रही है। वहीं, चांदी (Silver) भी ₹1,01,000 प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच चुकी है।
अमेरिका-चीन तनाव बना बड़ी वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता टकराव सोने की कीमतों को बूस्ट कर रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा जवाबी टैरिफ का ऐलान किया गया, जिससे पहले कुछ समय के लिए कीमतों में स्थिरता आई। लेकिन जल्द ही Gold की कीमतें फिर उछल गईं और सभी पुराने अनुमान गलत साबित हो गए।
गुड रिटर्न्स (Good Returns) वेबसाइट के अनुसार, कल तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,350 थी, जो आज ₹1,01,350 पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ 24 घंटे में 3% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वैश्विक बाजारों का असर
भारत में सोने की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग और आपूर्ति पर निर्भर नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हो रही हलचलों का भी इस पर गहरा असर पड़ता है। London OTC Spot Market और COMEX Gold Futures Market जैसे प्रमुख वैश्विक बाजारों की गतिविधियां भारतीय मार्केट को भी प्रभावित करती हैं।
Gold Price कौन तय करता है?
दुनियाभर में London Bullion Market Association (LBMA) सोने की कीमत को तय करता है, जो US Dollar में पब्लिश होती है। यह एक ग्लोबल बेंचमार्क के रूप में काम करती है। भारत में Indian Bullion Jewellers Association (IBJA) वैश्विक कीमतों में import duty और अन्य टैक्स जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस रेट पर बेचा जाएगा।
क्या अब और महंगा होगा Gold?
विशेषज्ञों की मानें तो अभी सोने की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। कई निवेशक Gold को Safe Haven Asset मानते हैं, जिससे जब भी वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है, सोने में निवेश का रुझान भी बढ़ता है। यही कारण है कि इस वक्त सोना निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है।