रांची: BIT Mesra के Computer Science Engineering (CSE) ब्रांच के 2021-25 बैच के छात्र Nidumolu Lakshmi Narayana Rao ने संस्थान के इतिहास में सबसे ऊंचे पैकेज का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्हें अमेरिकी टेक कंपनी Rubrik से सालाना 1.45 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है। प्लेसमेंट विभाग के अनुसार, यह अब तक का सबसे अधिक पैकेज है जो किसी छात्र को मिला है।
190 से अधिक कंपनियां कर चुकी हैं विज़िट
BIT Mesra में फिलहाल प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है और अब तक 190 से ज्यादा कंपनियां कैंपस में आ चुकी हैं। यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस वर्ष का औसत पैकेज 11.55 लाख रुपए सालाना रहा है।
निडूमोलू ने बताए अपने तैयारी के राज
Nidumolu Lakshmi Narayana Rao ने बताया कि उन्होंने प्लेसमेंट के लिए खासतौर पर Mathematics, Data Structures, Algorithms और Full Stack Development पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने NIML जैसे टूल्स को भी एक्सप्लोर किया और तकनीकी दक्षता को निखारा। Rao ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों को दिया।
Microsoft ने 6 छात्रों को दिया 52 लाख का ऑफर
इस वर्ष BIT Mesra के 2021-25 सत्र में अब तक 69% छात्रों को प्लेसमेंट मिल चुका है। इनमें से Microsoft ने 6 छात्रों को 52 लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया है। इसके अलावा कई छात्रों को देश और विदेश की नामी कंपनियों से ऑफर मिले हैं।
पिछले चार वर्षों के पैकेज का ट्रेंड
BIT Mesra में पिछले चार वर्षों में भी उच्च पैकेज मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार का रिकॉर्ड सबसे ऊंचा है:
- 2023-24: 52 लाख (Microsoft)
- 2022-23: 52 लाख
- 2021-22: 58 लाख
- 2020-21: 52 लाख
Rubrik द्वारा दिया गया 1.45 करोड़ का पैकेज न केवल BIT Mesra के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया है। इससे आने वाले वर्षों में छात्रों की तैयारी और भी सशक्त होगी।