नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने Malaria Inspector, Ayurvedic Pharmacist, PGT English (Male), Home Science Teacher सहित Group B और C के अंतर्गत 2119 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
DSSSB Various Post 2025: कब, कैसे और कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू: 8 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025
- एडमिट कार्ड व परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
DSSSB Various Vacancy 2025: फीस और आयु सीमा
आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC: ₹100
- SC/ST/PH/महिलाएं: निःशुल्क
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 27 से 32 वर्ष (पद के अनुसार)
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
DSSSB Recruitment 2025: कौन-कौन से पद हैं उपलब्ध?
पद का नाम | कुल पद | योग्यता | आयु सीमा |
---|---|---|---|
मलेरिया निरीक्षक | 37 | 10वीं + मलेरिया निरीक्षक कोर्स + 3 साल अनुभव | 18-27 वर्ष |
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट | 8 | 10वीं पास + कंपाउंडर डिप्लोमा | 18-32 वर्ष |
PGT English (Male) | 64 | अंग्रेज़ी में MA + B.Ed | अधिकतम 30 वर्ष |
गृह विज्ञान शिक्षक | 26 | होम साइंस में ग्रेजुएशन + B.Ed | अधिकतम 30 वर्ष |
वार्डर (पुरुष) | 1676 | 12वीं पास + फिजिकल टेस्ट | 18-27 वर्ष |
लैब टेक्नीशियन, OT असिस्टेंट, टेक्नीशियन, PGT संस्कृत, फार्मासिस्ट सहित अन्य पद | – | शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार | आयु सीमा पद अनुसार |
DSSSB आवेदन प्रक्रिया 2025 – जानिए Step by Step तरीका
- DSSSB की वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
- सभी योग्यता मानदंड और आयु सीमा की जांच करें
- दस्तावेज तैयार करें – ID, Address Proof, Qualification, फोटो, सिग्नेचर
- ऑनलाइन आवेदन करें, फॉर्म सावधानी से भरें
- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूर्वावलोकन (Preview) करें
- फीस का भुगतान करें (यदि लागू हो)
- अंतिम रूप से सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंट निकाल लें