धनबाद पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था। आरोपी की पहचान अर्पित शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी आलमबाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
धनबाद पुलिस ने उसे झारखंड के चौपारण इलाके से पकड़ा, जब वह फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।
झांसे में आई किशोरी को किया बरामद, कोर्ट में कराया बयान
धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि अर्पित ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया।
7 जून को लड़की अपने घर से भागकर आरोपी के साथ चली गई थी। न्यायालय में उसका बयान दर्ज करवाया गया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तमिलनाडु में दिल दहला देने वाला ट्रिपल मर्डर, पिता ने बेटियों को मारा फिर खुदकुशी
मीठी बातों से बनाता था शिकार, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में अर्पित ने खुलासा किया कि वह कई लड़कियों को इसी तरह फंसा चुका है। वह न्यू पब्लिक स्कूल, लखनऊ से 12वीं पास है और तकनीकी रूप से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर मासूम लड़कियों को अपने चंगुल में ले आता था।
कुमारधुबी की एक और नाबालिग लड़की को भी उसने अपने झांसे में लिया। उसे धनबाद से हावड़ा और फिर वाराणसी ले गया, जहां नशीली दवाएं खिलाकर होटल में उसके साथ तीन दिन तक यौन शोषण किया गया।
भागते-भागते पहुंचा गुवाहाटी, फिर सिहोर और चौपारण
अर्पित ने पूछताछ में बताया कि होटल में कम पैसे मिलने पर वह सिहोर (मध्यप्रदेश) चला गया। वहां वह पहले भी लड़कियों को ले जा चुका था। पुलिस का डर लगने पर वह गुवाहाटी, फिर लखनऊ, और अंत में चौपारण (झारखंड) में छिपा।
इस बीच उसने पैसों के लिए अपना मोबाइल तक बेच दिया और फिर पुराना मोबाइल लेकर सोशल मीडिया पर दोबारा एक्टिव हो गया। तभी पुलिस ने लोकेट कर लिया और उसे दबोच लिया।
RPSC ने निकाली 1100 Veterinary Officer की वैकेंसी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन!
पुलिस कर रही गहन जांच, सामने आ सकते हैं और पीड़िताएं
धनबाद पुलिस अब मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। अर्पित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का मानना है कि इस केस में और भी पीड़ित लड़कियां सामने आ सकती हैं, जो अब तक चुप थीं।