Bihar Assembly Election 2025 की तैयारियों में जुटी Prashant Kishor की पार्टी Jan Suraaj ने Patna में संगठन विस्तार करते हुए 284 पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है। इस टीम की कमान Parijat Saurabh को सौंपी गई है, जिन्हें Patna Mahanagar Adhyaksh नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई महिला एवं युवा नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
महिला और युवा विंग को मिली बड़ी भूमिका
पार्टी की महिला इकाई की कमान Poonam Prakash को दी गई है, जिन्हें महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं Amit Kumar Mehta को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी Riyaz Ahmad को सौंपी गई है।
Jan Suraaj की ओर से पदाधिकारियों की पूरी सूची जारी
Jan Suraaj के प्रदेश अध्यक्ष Manoj Bharti ने गुरुवार को 284 सदस्यीय नई जिला कमेटी की सूची जारी की। टीम में 10 जिला संरक्षक, 15 उपाध्यक्ष, महिला और युवा उपाध्यक्ष, 75 जिला सचिव, और महिला व युवा सचिव शामिल हैं। यह टीम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में Patna जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत करेगी।
इन नेताओं को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
Prabhat Jaiswal, Pranav Kumar Pandey, Shankar Kumar, Baijnath Yadav, Zakir Hussain, Prithvi Randhir, R.K. Singh, Ranjan Kumar, Gangadhar Giri, Arjun Yadav, Vikas Singh, Prem Chopra, Pankaj Kumar, Sumit Kumar और Kamendra Kumar Patel को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महिला उपाध्यक्षों में शामिल हैं ये नाम
Urmila Kumari, Sunita Kumari, Geeta Devi, Vinita Jha, Poonam Singh, Neetu Devi, Ruby Kumari, Madhuri Kumari, Baby Tarannum, Suman Singh, Bhavna Kumari, Aparna Bala, Vandana Kumari, Madhu Sinha और Aparna Yadav को महिला जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीति में गहराई से उतर चुके हैं PK
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने Prashant Kishor ने Jan Suraaj की स्थापना 2 अक्टूबर 2023 को की थी। तब से वे पूरे बिहार में पार्टी के प्रचार में लगे हैं। PK की पार्टी ने साफ कर दिया है कि वे इस साल संभावित अक्टूबर-नवंबर में होने वाले Bihar Assembly Election 2025 में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।