छोटे सरकार का खूंखार शूटर टिटू धमाका गिरफ्तार! STF ने दिल्ली से दबोचा, 14 केस में था फरार

Anant Singh के शूटर Titu Dhamaka पर बिहार-झारखंड में हत्या, लूट और डकैती जैसे 14 संगीन मामले दर्ज

Fevicon Bbn24
Titu Dhamaka Anant Singh Shooter Arrested Delhi
Titu Dhamaka Anant Singh Shooter Arrested Delhi (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक Anant Singh का बेहद खतरनाक शूटर Titu Dhamaka आखिरकार STF की पकड़ में आ गया। रविवार को पटना SSP Kartikeya Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि STF ने टिटू धमाका को दिल्ली के विजवासन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस कुख्यात अपराधी पर बिहार और झारखंड में हत्या, लूट, डकैती समेत 14 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

STF की इस कार्रवाई ने बिहार-झारखंड की पुलिस को बड़ी राहत दी है। दरअसल, इसी साल मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाना क्षेत्र में Sonu-Monu से हुए Anant Singh के गोलीबारी कांड में भी टिटू धमाका मुख्य आरोपी था। इसके अलावा वह कई वारदातों के बाद फरार चल रहा था।

पटना SSP Kartikeya Sharma ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर STF ने दिल्ली में ऑपरेशन चलाया। टीम ने विजवासन थाना क्षेत्र के मोहल्ला-कापसहेड़ा से Titu Dhamaka उर्फ चंदन सिंह को धर दबोचा।

3500 करोड़ के Liquor Scam में Jagan Mohan Reddy का नाम? चार्जशीट से उठे सनसनीखेज राज

कौन है टिटू धमाका?

Titu Dhamaka उर्फ चंदन सिंह, लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का रहने वाला है। उसका आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक है। वह पहले भी हत्या, लूट, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

Titu Dhamaka का आपराधिक इतिहास:

  1. बड़हिया थाना कांड सं. 206/15
  2. बड़हिया थाना कांड सं. 17/16
  3. बड़हिया थाना कांड सं. 63/18
  4. बड़हिया थाना कांड सं. 250/18
  5. मरांची थाना कांड सं. 06/18
  6. बड़हिया थाना कांड सं. 291/18
  7. बाढ़ थाना कांड सं. 422/18
  8. बड़हिया थाना कांड सं. 16/19
  9. बड़हिया थाना कांड सं. 204/20
  10. बड़हिया थाना कांड सं. 147/22
  11. वीरूपुर थाना कांड सं. 17/23
  12. पंचमहला थाना कांड सं. 04/25
  13. पंचमहला थाना कांड सं. 05/25
  14. रिखिया थाना (झारखंड) कांड सं. 119/25

STF ने बताया कि आरोपी टिटू धमाका लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी से बिहार और झारखंड की पुलिस को कई मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

Share This Article