गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: राहुल गांधी को बताया ‘देशद्रोही’, बोले- पाकिस्तान जैसी है जुबान

Bihar Politics गरमाई: गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- सेना पर सवाल उठाना देशद्रोह के समान

Fevicon Bbn24
Giriraj Singh Slams Rahul Gandhi Bihar Politics
(Image Source: Social Media Sites)

बेगूसराय (Bihar Politics News): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने विवादित बयानों से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। शुक्रवार को बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को “नालायक” और “देशद्रोही” बताते हुए कहा कि उनके बयान भारतीय सेना के सम्मान के खिलाफ हैं।

राहुल गांधी पर गिरिराज का तीखा हमला

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की रणनीति पर सवाल उठाए थे, को पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाना बताया। उन्होंने कहा,

“राहुल गांधी बार-बार सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। यह देशद्रोह जैसा कृत्य है और जनता को इसका जवाब देना चाहिए।”

‘सरेंडर’ बयान को बताया अपमानजनक

गिरिराज सिंह ने राहुल के ‘सरेंडर’ शब्द पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब भारत में सिर्फ भाषण देने वाली नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार है।

“यह राहुल गांधी और लालू यादव का जमाना नहीं है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है। राहुल गांधी जैसे लोग जब सेना की बहादुरी पर सवाल करते हैं, तो वह खुद को देश से अलग कर लेते हैं।”

‘राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान जैसी’

गिरिराज सिंह ने राहुल पर आरोप लगाया कि उनकी बातों में राष्ट्र की चिंता नहीं बल्कि विरोध की राजनीति झलकती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा,

“1971 में इंदिरा गांधी नहीं, भारत की सेना जीती थी। तब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अब कोई पार्टी नहीं, सिर्फ राष्ट्र है। लेकिन राहुल गांधी सेना पर व्यंग्य करते हैं और मजाक उड़ाते हैं।”

‘राहुल को करना चाहिए बहिष्कृत’

अपने तीखे शब्दों को जारी रखते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं को सार्वजनिक रूप से बहिष्कृत किया जाना चाहिए।

“जिनके परिवार की सरकारें 10 वर्षों तक देश को दिशा नहीं दे सकीं, वे अब क्या नया करेंगे? खुद राहुल UPA सरकार में डिफैक्टो प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने क्या किया?”

Share This Article