4 दिन की दुल्हन के साथ हैवानियत! पति ने मुंह में थूका, किया दरिंदगी की हद पार

गोरखपुर में नई नवेली दुल्हन के साथ अमानवीय बर्ताव, दहेज के लिए किया शोषण और हिंसा

Fevicon Bbn24
Bride Abused By Husband In Gorakhpur
Bride Abused By Husband In Gorakhpur (Source: BBN24/Google/Social Media)

गोरखपुर के एम्स इलाके में 1 जून को शादी के बंधन में बंधी युवती के साथ चौथे दिन से ही अत्याचार शुरू हो गया। पति ने पहले शराब के नशे में मारपीट की, फिर गुटखा खाकर पत्नी के मुंह में थूक दिया और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।

गहने, कैश देने के बाद भी ताने, सास-ससुर भी बने हिंसा के गवाह

विवाहिता ने बताया कि शादी में ₹5 लाख नकद, जेवरात और घरेलू सामान दिया गया था। बावजूद इसके, दहेज की मांग जारी रही। जब उसने विरोध किया तो सास-ससुर ने भी उसका साथ नहीं दिया, उल्टा उसे ही ताने मारने लगे।

रांची में राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन से मचेगा हड़कंप? दो दिन यातायात रहेगा अस्त-व्यस्त

पीड़िता ने मायके लौट कर दर्ज कराया केस, पुलिस जांच में जुटी

16 जुलाई को विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली आई और दहेज की वापसी की मांग की। अब पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह के अनुसार, जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article